CG - जेल में बंद कैदी की मौत : चोरी के बर्तन खरीदने के आरोप में था बंद, परिजनों ने किया जमकर हांगामा, प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप.....

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। चोरी के आरोप में पेंड्रा रोड जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी अशोक सोनकर (23) की मौत हो गई। कैदी की मौत को लेकर उसके परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर कैदी के साथ मारपीट और समय पर इलाज न कराने का आरोप लगाया है। वहीं जेल प्रशासन ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। 

मृतक कैदी के परिजनों ने बताया कि 24 फरवरी की रात को पुलिस ने अशोक सोनकर (23 वर्ष) को चोरी के बर्तन खरीदने के आरोप में पकड़ा था। जब जेल में उससे मिलने जाते थे तो वह बताता था की उसे खांसी आती है। जब परिजनों ने दवाई देने की बात कही तो जेल की अधिकारियों ने कहा कि हम उसकी दवा-दारू करवाएंगे, डॉक्टर यहां हैं। लेकिन उसके दवाई लेने नहीं दिए। 

मामले में उप जेल प्रहरी सेवक राम सोनकर ने बताया कि रात करीब साढ़े 10-11 बजे बंदी की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे उलटी हो रही थी। इसकी सूचना पर उप जेल प्रहरी ने तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाने के निर्देश दिए। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराकर दवाई दिया गया। वहीं डॉक्टरों ने उसे सिम्स रेफर करने की बात कही। क्योंकि कैदी को ब्लॉकेज जैसे समस्या थी। जिसके बाद उसे सिम्स ले जाने की तैयारी चल ही रही थी की उसकी मौत हो गई। 

 

6sxrgo



IMG-5511
ezgif-com-animated-gif-maker-3


ec5bdc94-a24f-4131-bc9a-2ff8b14e35b8
d225d874-7ee3-4d2a-b5db-cd61fba8beef


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
07/Jul/2024

CG- भारी बारिश अलर्ट: अगले 48 घंटों में कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी... येलो अलर्ट जारी....

07/Jul/2024

सत्यनगर में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन...

07/Jul/2024

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने न्यायिक दंडाधिकारी पर कार्यवाही करने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

07/Jul/2024

CG - थाना कोतवाली क्षेत्र के धरमपुरा कालीपुर अटल आवास में चलित थाना लगा कर  ग्रामीणों को नवीन कानूनों के संबंध में जानकारी दी गई...

07/Jul/2024

CG - गांजा की तस्करी ब्रेकिंग : आरोपी से 10.100 किलोग्राम अवैध रूप से गांजा तस्करी करते रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया, फेरी करने के आड़ में गांजा खरीददार तथा सप्लायर के बीच करता था मीडिएटर का काम...