CG - डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मुठभेड़ पर जारी किया बयान, बाेले- नक्सलियों को समझना होगा कि बंदूक से......

रायपुर। बेमेतरा में हुए सड़क हादसे पर उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के प्रदेश दौरे पर निशाना साधा है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अभी नींद से जागे होंगे। साथ ही सुकमा में हुए मुठभेड़ पर उन्होंने कहा कि नक्सलियों को समझना होगा कि बंदूक से अस्पताल, स्कूल नहीं बनते। जो भी मुख्यधारा से जुड़ना चाहे उनका स्वागत हैं।  

उन्होंने कहा कि बेमेतरा हादसे में 9 लोगों की मृत्यु हुई है। सभी घायल रायपुर के एम्स और नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती हैं। घायलों और उनके परिवारजनों से चर्चा हुई है। मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि जनजागरण की जरूरत है। ड्राइवर को समझाने की जरूरत है। गांव में इस तरह की गाड़ियां आम है। बातचीत और जनजागरण से रास्ता निकलेगा। हादसे में परिवारजनों के लिए सहायता राशि की मदद पर उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के ध्यान में सारा विषय है। आगे जरूर उन्हें सहायता मिलेगी। 

 

6sxrgo

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के छत्तीसगढ़ दौरे पर विजय शर्मा ने कहा कि स्टार प्रचारक जरूर आएंगे। हमारे तरफ से भी अनवरत आ रहे हैं। हम लोगों ने प्रारंभ से लेकर इसे जारी रखा है। कांग्रेस अभी नींद से जागे होंगे। 

पूर्व सीएम के प्रचार अभियान पर डिप्टी सीएम ने कहा, कांग्रेस ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में पहले भी चुनाव लड़ा था और हार गए थे। बहुत से उनके चुनाव के वादे पूरे नहीं हुए थे। बहुत अपराधिक कृत्य सामने आए थे।  इसलिए जनता ने उन्हें नाकारा था। 

सुकमा की मुठभेड़ पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, ईश्वर से प्रार्थना है कि सुखद समाचार हो। बातचीत का रास्ता अपनाया जाए। नक्सलियों को समझना होगा कि बंदूक से अस्पताल, स्कूल नहीं बनते। जल, जंगल, जमीन उनका है वे कहते हैं तो चर्चा कर फाइनल कर लें। ऐसे ही पहल की जा सकती है। वे वीडियो कॉल पर ही बात कर लें। नक्सलियों के लिए पुनर्वास की अच्छी नीति हम लेकर आएंगे, उसकी घोषणा जल्द होगी, जो भी मुख्यधारा से जुड़ना चाहे उनका स्वागत हैं। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
17/May/2024

Chhattisgarh दो अफसर सस्पेंड: रिश्वत मामले में पकड़ाए दो अधिकारियों को सरकार ने किया सस्पेंड,देखिए आदेश...

17/May/2024

CG School Admission: इस अधिनियम अंतर्गत प्रदेश के गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश के संबंध में कलेक्टरों को दिशा-निर्देश..

17/May/2024

CG डिप्टी रेंजर की हत्या : डिप्टी रेंजर की बोलेरो वाहन से कुचलकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कत्ल,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

17/May/2024

CG- 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड: कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतना पड़ा भारी,SP ने जारी किया आदेश...2 पुलिसकर्मी निलंबित...

17/May/2024

CG:साजा ब्लाक के लोधीकांपा के आरोपी बिज्जु रमाकांत वर्मा को गिरफ्तार करके रिमांड में जेल दाखिल... दुसरा आरोपी अरूण फरार..मामला आत्महत्या के लिए.उकसाने के मामले में जेल