CG: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट…..मंदिर परिक्रमा के विवाद में महिलाएं भी भिड़ी, जमकर लाठियां भी चली, पत्थरबाजी भी हुई….कई महिलाएं भी घायल ,गांव में धारा 144 लागू ,6 लोगों पर FIR ,जाँच में जुटी पुलिस……

कवर्धा 16 अक्टूबर 2021। कवर्धा से विवाद की एक और खबर आ रही है।  कवर्धा जिले में फिर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर चले लाठी-डंडे में कई लोगों को चोटें आई हैं। मारपीट में कई महिलाएं भी घायल हुई हैं। विवाद के बाद पुलिस ने गांव में धारा 144 लागू किया है।मंदिर में परिक्रमा के दौरान दो पक्ष आपस में भीड़ गये, इस घटना में कुछ लोगों को चोट भी आई है। पुलिस ने इस पूरे मामले में कुछ लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।दरअसल दामापुर के कोयलारी गांव में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन चल रहा था, इसी दौरान मूर्ति परिक्रमा को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये, घटना को लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान कई लोग चोटिल भी हुए।

घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और माहौल को शांत कराया, पुलिस ने इस प्रकरण में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस हालात पर नज़र रखे हुए है और पुलिस की टीम मौके पर मुस्तैद है।इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लोग महिलाओं को भी बुरी पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं बिगड़े हालात को देखते हुए दामापुर पुलिस ने गांव में धारा 144 लागू किया है

जानकारी के मुताबिक विसर्जन के दौरान हुए विवाद में कई महिलाएं भी शामिल थी, मारपीट की वारदात महिलाओं में भी हुई। जानकारी के मुताबिक गांव में प्राचीन मंदिर में मूर्ति विसर्जन के दौरान परिक्रमा करने की परंपरा है। लेकिन कुछ महीनों में आसपास लोगों ने बेजा कब्जा कर लिया था, जिसकी वजह से भक्तों को परिक्रमा में दिक्कत आ रही थी। आज माता मूर्ति विसर्जन में दौरान परिक्रमा में दिक्कत होने पर लोगों ने बेजा कब्जा तोड़ दिया, जिसकी वजह से विवाद हो गया। दो पक्ष आपस में भिड़ गये और मारपीट हुई।

 

6sxrgo

घटना के संबंध में दामापुर प्रभारी युवराज साहू ने बताया कि आज दोपहर गाँव के लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे, विसर्जन से पहले गाँव के देवी मंदिर का परिक्रमा किया जा रहा था, इस दौरान मंदिर के एक हिस्से में कटीले झाड़ी से बाड़ा लगाया गया था, जिसे हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और हाथापाई की स्तिथि निर्मित हो गई। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पुहंचकर मामला शांत कराया गया। और मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के 6 लोगो पर मारपीट का अपराध दर्ज किया गया है। प्रतिमा का विसर्जन हो गया है एवं गाँव मे शांति व्यवस्था कायम है।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....