CG-महिला नक्सली ढेर BREAKING: पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़...महिला नक्सली ढेर....हथियार समेत विस्फोटक भी बरामद...

CG-Female Naxalite killed : Encounter between police-naxalites.

नया भारत डेस्क : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। करीब आधे घंटे तक चली इस गोलीबारी में जवानों ने एक वर्दीधारी महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। जिसका शव भी बरामद किया गया है। फिलहाल महिला नक्सली की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। मौके से हथियार समेत अन्य विस्फोटक सामान भी बरामद किए गए हैं। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माओवादियों के PLGA कंपनी नंबर दो के कमांडर वेल्ला एवं गंगालूर एरिया कमेटी सदस्य दिनेश के साथ अन्य वर्दीधारी माओवादी मौजूद हैं। कोरचोली और तुड़का के जंगल में मीटिंग ले रहे हैं। इसी सूचना के बाद STF, DRG और CRPF की संयुक्त टीम को सोमवार की शाम ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। जवानों ने इलाके को घेर रखा था।

 

6sxrgo

वहीं आज मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। करीब आधे घंटे तक चली इस गोलीबारी में जवानों ने एक महिला वर्दीधारी महिला माओवादी को ढेर कर दिया है। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले हैं। मुठभेड़ रुकने के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान एक वर्दीधारी महिला नक्सली का शव को बरामाद किया गया है।शव के पास से ही एक 12 बोर बंदूक समेत विस्फोटक सामान भी बरामाद किए गए हैं। फिलहाल मृत नक्सली की पहचान नहीं हुई है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि यह बड़े कैडर की नक्सली है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG- दुल्हन की मौत : शादी के एक दिन बाद दुल्हन की मिली लाश, कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, आत्महत्या या फिर.....जांच में जुटी पुलिस....

25/Apr/2024

जब समर्थ गुरु के दिए नामदान के अनुसार करोगे तो धार्मिक किताबों में लिखी हुई सारी चीजें दिखने सुनाई देने लगेंगी...

25/Apr/2024

CG High court ब्रेकिंग : ये होंगे छत्तीसगढ़ के स्थायी जज, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत और राधाकिशन अग्रवाल को इतने साल एडिशनल जज के रूप में कार्य करने के निर्देश......

25/Apr/2024

लोकसभा निर्वाचन 2024:मतदान कराने मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिए हुए रवाना...मतदान 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

25/Apr/2024

RAIPUR NEWS : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले को मिली मतदाता पर्ची