CG - कांग्रेस प्रत्याशी पर FIR : कांग्रेस प्रत्याशी का पुलिस से हुआ था विवाद, बोला- मैं कांग्रेस का झंडा नहीं निकलने दूंगा, चाहो तो FIR कर लो, लेकिन झंडा.......

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ गयी है। झंडा विवाद में पुलिस ने देवेंद्र यादव के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। दरअसल देवेंद्र यादव के साथ विवाद को लेकर एक VIDEO भी सामने आया था, जिसमें देवेंद्र यादव और पुलिस-प्रशासन के बीच नोंकझोंक हुई थी। इस VIDEO में देवेंद्र यादव ये कहते हुए भी दिखाई दे रहे थे कि अगर उनके खिलाफ FIR दर्ज करना है, तो कर लीजिये, लेकिन झंडे मत निकलवाईये।

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की सकरी में सभा के पहले देवेंद्र यादव का पुलिस-प्रशासन के साथ विवाद हुआ था। सभा स्थल के पास डिवाइडर पर  झंडे लगे थे। आरोप था कि बिना अनुमति के झंडे लगाये गये थे। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहीं फ्लाइंग स्कावाड की टीम ने 50 से ज्यादा झंडे उतार लिये थे।

उड़नदस्ता प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।वन विस्तार अधिकारी सुंदर ध्रुव तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के उड़नदस्ता प्रभारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार को शिकायत मिली कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सकरी क्षेत्र के मेन रोड और डिवाइडर में बिना अनुमति के पार्टी के पक्ष में झंडे लगाए हैं।

 

6sxrgo

सूचना पर उड़नदस्ता टीम के सदस्य और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ उड़नदस्ता टीम मौके पर पहुंची। मौके पर से 50 झंडे जब्त किए गए। उड़नदस्ता प्रभारी ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की। इस पर पुलिस ने अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

63afbfdb-d98d-43ec-b72e-a24405c0f3b9
1b7a6c4b-1be1-457e-9b92-2cc6cb6c4a1d
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/May/2024

जोंधरा क्षेत्र के दर्जनों गांव में हो रहे अघोषित बिजली कटौती की समस्या को लेकर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया पहुंचे हेड ऑफिस तिफरा बोले दो टुक समस्या होनी चाहिए जल्द से जल्द दूर पढ़े पूरी खबर

20/May/2024

सांसद संतोष पांडेय ने श्रमिकों के निधन पर जताया गहरा दुख।

20/May/2024

Jagdalpur News : धर्मपुरा नंबर 1 में पप्पू गुप्ता की धर्मपत्नी राजकली गुप्ता गत दिनों आकस्मिक निधन होने पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन पहुंचे सांत्वना देने वह शोक व्यक्त किया...

20/May/2024

CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

20/May/2024

CG - RTE Admission : निर्धन छात्रों के सपनों को लगेंगे पंख, अब बड़े प्राइवेट स्कूलों में कर सकेंगे पढाई, 7 जिलों के इतने हजार सीटों के लिए निकाली गई लॉटरी.....