CG जॉब बिग ब्रेकिंग :- CM भूपेश ने पॉवर कंपनी में  2500 से अधिक पदों पर भर्ती के दिये निर्देश….राज्य गठन के बाद पहली बार बिजली कंपनी में होगी इतने पदों पर भर्ती,JE,AE,डाटा एंट्री आपरेटर सहित इन पदों में होगी बंफर भर्ती,पढ़िये पूरी डिटेल……

रायपुर, 15 जुलाई 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिजली कंपनी में ढाई हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। इनमें जूनियर इंजीनियर से लेकर मैदानी स्तर पर काम करने वाले लाइन अटेंडेंट के पद हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को नियुक्ति दी जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पॉवर कंपनी में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एकमुश्त भर्ती के निर्देश दिए गए हैं।

ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव और पॉवर कंपनी के चेयरमेन श्री अंकित आनंद ने बताया कि राज्य बनने के बाद प्रदेश में विद्युत उत्पादन से लेकर उपभोक्ताओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। विद्युत उत्पादन क्षमता 1360 मेगावाट से बढ़कर 3224 मेगावाट हो गई है। राज्य बनने के समय 18.91 लाख उपभोक्ता थे, वह बढ़कर 56 लाख हो गई है। इस लिहाज से गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये मैदानी अमले में रिक्त पदों की भर्ती आवश्यक है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर वितरण, पारेषण और जनरेशन कंपनी में लगभग 2583 पदों पर भर्ती की जानी है। यह पद उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाएं देने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये पद मैदानी कार्यालयों में भरे जाएंगे। इनमें जूनियर इंजीनियर के 340 पद, डाटा एंट्री आपरेटर के 610 एवं परिचारक लाइन (प्रशिक्षु) के 1500 भरे जाएंगे। साथ ही पॉवर कंपनी के औषधालय में रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने इन पदों पर भर्ती के निर्देश दिये हैं, जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिये विज्ञापन जारी किये जाएंगे। गौरतलब है कि पॉवर कंपनी में काफी संख्या में जूनियर इंजीनियरों का प्रमोशन करके असिस्टेंट इंजीनियर बनाया है, जिसके पश्चात् जूनियर इंजीनियर के पद रिक्त हैं। इन पदों पर नई नियुक्ति की जाएगी। साथ ही निचले मैदानी स्तर पर बड़े पैमाने पर लाइन स्टाफ की नियमित भर्ती की जाएगी। इनमें 950 पद तृतीय श्रेणी के तथा 1549 पद चतुर्थ श्रेणी के हैं। इस तरह कुल 2583 पदों पर भर्ती के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बचपन के दोस्त को मिली यदुवंशी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं.....

30/Mar/2024

आज का राशिफल: शनिवार को मालामाल हो सकते हैं इस राशि के लोग... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन.....

29/Mar/2024

Lok Sabha Election 2024 : चुनावी सख्ती से हड़कंप..जिले के तीन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई.. कलेक्टर ने जारी किए आदेश..

29/Mar/2024

AICC ने जारी की NSUI के राष्ट्रीय सचिवों की सूची, छत्तीसगढ़ से हनी बग्गा को मिली राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी, देश भर में 21 लोगों की हुई नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट.....

29/Mar/2024

CG - महापौर सफिरा साहू के भाजपा ज्वाईन करने को लेकर राजीव भवन में महिला कॉंग्रेस व महिला पार्षदों ने की प्रेसवार्ता...