CG Holiday BREAKING: This date declared a local holiday...
रायपुर 2 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 3 अक्टूबर से छुट्टियां हो जायेगी, लेकिन कार्यालयों में दशहरा के दिन ही सिर्फ छुट्टियां होगी। हालांकि रायपुर में 5 अक्टूबर को दशहरा से पहले 4 अक्टूबर को भी कार्यालय बंद रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और आसपास के क्षेत्र के सभी कार्यालयों और शासकीय संस्था को महानवमी के दिन अवकाश घोषित किया है। हालांकि बैंक और ट्रेजरी पर ये अवकाश आदेश लागू नहीं होगा। 4 अक्टूबर को महानवमी के साथ-साथ 25 अक्टूबर गोवर्धन पूजा पर भी स्थानीय अवकाश होगा।