CG - पति का दोस्त बना हैवान : पति के दोस्त ने खाने मेें दिया नशीला पदार्थ, बेहोश होने के बाद विवाहिता के साथ किया ये घिनौना काम, फिर जो हुआ....

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला को उसी के पति के दोस्त ने हवस का शिकार बनाया। करीब तीन महीने पहले हुए इस वारदात में आरोपी ने पीड़ित महिला और उसके पति को अपने घर खाने पर बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे और उसके पति को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने के बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


गैंगरेप की ये घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। दुर्ग जिले में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने सरकंडा पुलिस में अपराध दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की पहचान बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा निवासी सुनील नाम के युवक से थी। सुनील ने बीते जनवरी माह में उन्हें मिलने के लिए अपने घर बिलासपुर बुलाया था। इस पर महिला का पति उसे और बच्चे को लेकर 28 जनवरी को बिलासपुर आया था। बिलासपुर पहुंचने के बाद सुनील उन्हें अपने घर ले गया। जहां उसने रात में अपने घर पर भोजन कराया। महिला ने आरोप लगाया है कि सुनील ने उनके खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था।


जिससे महिला और उसके पति बेसुध होकर सो गए। इसका फायदा उठाकर सुनील ने अपने एक दूसरे दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह बदहवास थी, इसलिए बचाव में वह आरोपियों का विरोध भी नही कर सकी। वहीं घटना के बाद बदनामी के डर से महिला चुप रही। बाद में महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। फिर तीन महीने बाद वह शिकायत लेकर सरकंडा थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप करने वाले सुनील और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर जल्द दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
03/May/2024

CG Politics : चुनावी रण में उतरी सीएम मैडम, संभाला प्रचार का जिम्मा, गांवों में घर-घर जाकर कर रही ये काम....

03/May/2024

CG - बालात्कार के बाद झेला 11 हजार वोल्ट का झटका : 70 दिनों तक लड़ती रही मौत से, स्वास्थ्य मंत्री की पहल से मिली आर्थिक उपचार सहायता, जानिए अब कैसी है तबियत.....

03/May/2024

CG Liquor Scam : शराब घोटाला मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर की करोड़ों की संपत्तियां की जब्त…..

03/May/2024

CG - आत्मानंद स्कूल में एडमिशन की तारीख बढ़ी, DPI ने जारी किया निर्देश, अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन, देखें पूरी डिटेल.....

03/May/2024

CG ब्रेकिंग : BSF जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, मतदान केंद्र देखकर लौट रहे थे बीएसएफ जवानों की बस पेड़ से टकराई, आधा दर्जन से ज्यादा को आई चोटें.....