CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ का एक ऐसा मतदान केंद्र, जहां मात्र 1 घंटे में हो गई 100 प्रतिशत वोटिंग, मतदाताओं की संख्या जानकर रह जाएंगे हैरान.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा और जांजगीर-चांपा में भी मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रदेश में 15 हजार 701 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमे देश का दूसरा और छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा मतदान केंद्र शेराडांड एक बार फिर चर्चा में है।

बता दें कि कोरिया जिला मुख्यालय से 120 किमी दूर भरतपुर-सोनहत विधानसभा में स्थित इस मतदान केंद्र में सिर्फ 5 वोटर्स है, यहां चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए आयोग ने 7 सदस्यों की टीम भेजी थी। सभी मतदान केंद्र की तरह यहां भी सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान का समय था। लेकिन यहां सुबह 9 बजे ही शत प्रतिशत मतदान हो गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने लोकतंत्र में अपनी शत प्रतिशत हिस्सेदारी देने के लिए सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

गौरतलब है कि शेराडांड में बीते तीन लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। 2008 के विधानसभा चुनाव में शेराडांड तब सुर्खियों में आया था। जब पहली बार परिसीमन के बाद दो मतदाता के लिए अस्थायी मतदान केंद्र बनाया गया था। तब से लेकर अब तक चार विधानसभा और तीन लोकसभा के लिए मतदान हो चुका है। 2008 में दो मतदाता रहे हैं, लेकिन यहां कुनबा बढ़ने लगा है. यहां जशपुर से आकर बसे पत्नी-पत्नी से पांच मतदाता हो गए हैं। कोरिया जिले में शेराडॉड की तरह इसी प्रकार दूसरा मतदान केंद्र कांटो है, जहां सिर्फ 12 मतदाता हैं। जिसमें सात पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। 
 

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

63afbfdb-d98d-43ec-b72e-a24405c0f3b9
1b7a6c4b-1be1-457e-9b92-2cc6cb6c4a1d
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/May/2024

WhatsApp Security Feature: वॉट्सऐप में आया नया सिक्योरिटी फीचर, डबल हो जाएगी सिक्योरिटी,यूज़र्स हो जाएंगे खुश...

19/May/2024

CG - कुएं में उतरे चाचा-भतीजा, जहरीली गैस की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी.....

19/May/2024

Samsung Phone: सैमसंग के फोन पर कहां मिलती है इतनी तगड़ी छूट! 8 हजार रु से भी सस्ता हुआ ये धाकड़ फोन, खरीदने की लग गई भीड़, धड़ाधड़ हो रहा ऑर्डर...

19/May/2024

CG - बेवफा पत्नी ने अपने ही पति की दी सुपारी, इस वजह से रास्ते से हटाना चाहती थी पत्नी, ऐसे रची खौफनाक साजिश, अब पहुंची सलाखों के पीछे.....

19/May/2024

10 वर्षीय नाबालिग ने लगाया फांसी,मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस