CG Lok Sabha Election Live : मतदान के बीच श्रीराम मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, जनता से की ये अपील....

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदान के लिए अपने गृह ग्राम बगिया रवाना होने से पहले राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

दर्शन के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री साय ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का तृतीय चरण का मतदान हो रहा है। मैं भी मतदान के लिए अपने गांव जा रहा हूं। उससे पहले प्रभु श्रीराम के चरणों में आया हूं और उनके दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर मिला। उन्होंने  जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने और और सभी से अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। सीएम साय ने प्रदेश की सभी ग्यारह सीटें जीतने का दावा करते हुए कहा कि पहला और दूसरा चरण हमारे लिए अच्छा रहा और तीसरे चरण में भी माहौल उनके पक्ष में है। 

विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में अच्छा वातावरण है। पूरे देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति बढ़ा है। उनके दस वर्षों के कार्यों के प्रति बढ़ा है। अपने दस वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने गांव, गरीब, किसान, मजदूर के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए काम किया है। दुनिया में भारत का मान सम्मान-बढ़ाया है। विकसित भारत के लिए व आने वाले पांच वर्षों में देश को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने का काम मोदी जी ही कर सकते हैं। ये देश की जनता अच्छे से जानती है, सबका आशीर्वाद मोदी जी को मिलेगा। 

 

6sxrgo

गौरतलब है कि तीसरे चरण के अंतर्गत आज प्रदेश की 7 सीटों सहित देश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही आज छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न हो जाएंगे।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

63afbfdb-d98d-43ec-b72e-a24405c0f3b9
1b7a6c4b-1be1-457e-9b92-2cc6cb6c4a1d
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/May/2024

CG ब्रेकिंग : पुलिस कस्टडी से नक्सली हुआ फरार, तबीयत बिगड़ने पर लाया था अस्पताल…मंचा हड़कंप, गिरफ्तार नक्सली ने पुलिस को दे ऐसे दिया चकमा.....

19/May/2024

CG - चार अस्पतालों को नोटिस जारी, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, 2 दिन के अंदर मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला....

19/May/2024

WhatsApp Security Feature: वॉट्सऐप में आया नया सिक्योरिटी फीचर, डबल हो जाएगी सिक्योरिटी,यूज़र्स हो जाएंगे खुश...

19/May/2024

CG - कुएं में उतरे चाचा-भतीजा, जहरीली गैस की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी.....

19/May/2024

Samsung Phone: सैमसंग के फोन पर कहां मिलती है इतनी तगड़ी छूट! 8 हजार रु से भी सस्ता हुआ ये धाकड़ फोन, खरीदने की लग गई भीड़, धड़ाधड़ हो रहा ऑर्डर...