CG लव ,SEX और धोका : शादी का वादा करके बार-बार शारीरिक संबंध बनाया….इतने साल लिव-इन में भी रहे, फिर शादी की बात आई किया इनकार…फिर जो हुआ….रेप का आरोपी गिरफ्तार………


डेस्क :- दुर्ग जिले में फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद शादी का वादा करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत जामुल थाने में की थी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक पीड़िता के साथ एक महीने तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहा था। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया था।


जानकारी के मुताबिक, पाटन ब्लॉक के अमलेश्वर में रहने वाले लोकेश बंजारे (24) ने मुड़पार की रहने वाली 19 साल की लड़की से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की थी। दोनों के बीच यहीं से बातचीत होनी शुरू हुई। बातचीत में ही लोकेश ने लड़की को सीधे शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लोकेश लड़की को घर से भाग कर अमलेश्वर आने की जिद करने लगा। फिर लड़की घर से भाग कर उसके साथ रहनी लगी। इस दौरान लड़की ने रिश्ते की जानकारी अपने माता-पिता को दी। लड़की पक्ष के लोगों ने लोकेश को अपना दामाद भी मान लिया था।


दोनों बिना शादी किए लिव इन में साथ रहने लगे थे। लोकेश ने शादी का वादा करके कई बार लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाया। वहीं दूसरी तरफ लड़की बार-बार लोकेश से अपने घर वालों से मिलवाने की जिद कर रही थी। बहाना बनाकर वह बार-बार टाल दिया करता था और लड़की के साथ मारपीट भी करने लगा था। इसकी जानकारी लड़की ने अपने घर वालों को दी थी। लोकेश ने बाद में शादी से भी इनकार कर दिया। 

 

6sxrgo


आरोपी की पहचान फेसबुक के माध्यम से लड़की से हुई थी और शादी का वादा करके आरोपी लोकेश बंजारे उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसकी शिकायत लड़की व उसके परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। आरोपी को तलाश करके उसे अमलेश्वर से गिरफ्तार कर लिया गया है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

CG - शादी में मचा बवाल : नकली बाल लगाकर दूल्हा पहुंचा शादी रचाने, ऐसे खुली पोल, जमकर हुआ हंगामा, लड़की वालों ने जूते से की खातिरदारी.....

24/Apr/2024

Amit Shah CG Visit : एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संभालेंगे चुनाव की कमान, यहां करेंगे सभा को संबोधित.....

25/Apr/2024

आज का राशिफल: गुरुवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....

24/Apr/2024

PM Modi Visit CG : अंबिकापुर पंहुचे पीएम मोदी, विजय संकल्प शंखनाद महारैली को कर रहे संबोधित, देखिये LIVE....

24/Apr/2024

CG - गठबंधन को लेकर स्वयं गंभीर नहीं रहे कुंजाम अब ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ रहे - जावेद खान