CG Naxalite Encounter : तीन महीने के भीतर 71 नक्सली ढेर.... बस्तर पुलिस ने माओवादियों को जारी की ये चेतावनी....

कांकेर। जिलें में सामने आये नक्सली-सुरक्षाबलों के मुठभेड़ के बाद बस्तर की कांकेर पुलिस ने प्रेसवार्ता किया और मीडिया को पूरे अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस पीसी की अगुवाई बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने की। उनके साथ कांकेर एसपी समेत बीएसएफ के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

सुंदरराज पी. ने बताया कि इस साल उन्हें नक्सल मोर्चे पर कई बड़ी सफलता हाथ लगी हैं जिसमे सबसे बड़ी सफलता कल यानि मंगलवार को मिली हैं। कांकेर के छोटा बैठिया के माड़ इलाके में उन्होंने 29 नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी पाई हैं। इस मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली शंकर राव और दस लाख रूपये की इनामी महिला नक्सली ललिता भी मारी गई हैं। इस एनकाउंटर में पुलिस को कोई क्षति नहीं हुई यह उनकी बड़ी उपलब्धि हैं।

सुंदरराज पी ने दावा किया कि बीते तीन महीनों के भीतर उन्होंने 71 नक्सलियों को मार गिराया हैं, इनमें जयादातर वर्दीधारी नक्सली शामिल रहे हैं। पुलिस ने तीस से ज्यादा अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किये है। इनमें एलएमजी, एके 47, इंसास और कई दूसरे हथियार भी शामिल हैं। फिलहाल सभी नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं, प्रक्रिया चल रही हैं। 

 

6sxrgo

बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने कहा, पिछले तीन चार महीने से बस्तर संभाग के अंतर्गत लगभग सभी जिलों में प्रभावी रूप से नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप 2024 में अब तक कुल 71 माओवादियों के शव रिकवर किए गए हैं। पिछले हमलों और ऑपरेशन के अनुभवों से सीखर हम आगे कार्रवाई कर रहे है। 

नक्सलियों के खिलाफ यह लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है। आगे हमारा प्रयास रहेगा कि जो बढ़त हमको हासिल हुई है, उसे सावधानी पूर्वक बरकरार रखें। ताकि नक्सलियों का असली चेहरा, विकास विरोधी, जन विरोधी चेहरा लोगों के सामने आए। लोग नक्सलियों से मुक्ति पाने के इंतेजार में हैं। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Apr/2024

Chhattisgarh उप अभियंता बर्खास्त: CEO ने जारी किया आदेश,इस लापरवाही पर बड़ा एक्शन,सब इंजीनियर की सेवा समाप्त,आदेश जारी...जानिए मामला...

29/Apr/2024

CG- जज ट्रांसफर BREAKING : हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, जजों के तबादले, इन जिलों के बदले गए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…...

29/Apr/2024

CG - छात्र की मौत : नहर में मिली छात्र की लाश, कल शाम से था लापता, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस….

29/Apr/2024

CG - चाईल्ड पोर्नोग्राॅफी मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बच्चों के अश्लील वीडियो-फोटो अपलोड करने वाला एक और युवक गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे......

29/Apr/2024

CG Naxalites Surrender : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, खून-खराबा छोड़ 23 माओवादियों ने डाले हथियार, लोकतंत्र और संविधान में जताया विश्वास.....