CG NEWS पति गिरफ्तार : मां ने की दो साल की मासूम की हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या,पति की करतूत जान हो जाएँगे हैरान…

CG NEWS Husband arrested: Mother killed two year old innocent

बिलासपुर :  बिलासपुर जिले में बंद कमरे में एक मां ने अपनी दो साल की मासूम बेटी को फंदे पर लटकाकर मार दिया और खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस केस में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। पहली पत्नी से नजदीकिया बढ़ाने की जानकारी होने पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।पहली पत्नी से वीडियो कॉलिंग कर उसे घर लाने की बात करता था और दूसरी बीवी और बच्ची को छोड़ने की धमकी देता था, जिससे तंग आकर महिला को आत्महत्या करनी पड़ी। घटना बीस दिन पहले की है, जिस पर पुलिस ने अब कार्रवाई की है।

 

ग्राम अमने निवासी गीता(30) यादव के पति दिनेश के पास खुद की स्कॉर्पियो हैं, जिसे वह किराए पर चलाता है। संयुक्त परिवार में गीता के ससुर, सास, जेठ, देवर सभी साथ रहते हैं। महिला की सास और जेठानी बाहर गए हुए हैं। शुक्रवार को दिनेश सुबह से बुकिंग पर मध्यप्रदेश के अमरकंटक गया था। वहीं, जेठ भी खेत में काम करने गया था और देवर किसी काम से खैरझिटी गांव गया था। इसी दौरान पांच मई को दोपहर में गाय-भैंस बांधने वाले कमरे में महिला गीता और उसके दो साल की बेटी कविता की लाश फंदे पर लटकती मिली थी।

 

पहली पत्नी छोड़कर गई तो दूसरी को लेकर आया था 

इसके बाद पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसमें पता चला कि, दिनेश यादव पहले से ही शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी सुरेखा यादव छोड़कर चली गई थी। फिर उसने सामाजिक रीति रिवाज से 2019 में गीता बाई से शादी की थी। वह गीता को चूड़ा पहनाकर घर ले आया था। इसके दो साल बाद उसकी बेटी हुई, जिसका नाम कविता रखा। शुरू में दिनेश और गीता के बीच सब अच्छा चलता रहा। दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहते थे, लेकिन फिर दोनों में झगड़े शुरू हो गए।  

 

6sxrgo

 

पहली पत्नी से मेलजोल बढ़ाने और धमकी देने पर होता था विवाद 

आरोप है कि दिनेश ने पहली पत्नी सुरेखा से फिर मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया था। उसने सुरेखा से मोबाइल और व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बातचीत करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी गीता को हुई तो उसने पति दिनेश यादव को बातचीत करने से मना किया। बार-बार मना करने पर भी दिनेश नहीं माना तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गीता से दिनेश मारपीट करता और छोड़ देने की धमकी देता था। कहता था कि तुझे साथ में नहीं रखूंगा, अपनी पहली पत्नी को ले आऊंगा। 



742aabc1-85fc-450b-b1b1-fed4dd4fdf26
IMG-9208

5b2f3328-765e-4561-8dd3-4c1d724b3e5c

d929b93c-c828-4fdf-9c00-8ca68a485749

 

43-B8-BE59-8253-4-F3-B-BF94-1-FDBAB23-A9-E1
0-F12-A132-64-FF-45-F9-9495-08-C0-D8-BA3724
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
04/Jun/2023

CG Crime News मैनेजर गिरफ्तार : युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म,MMS बनाकर ब्लैकमेलिंग,फिर जो हुआ,मामला जान हो जाएँगे हैरान…

04/Jun/2023

साँसद व विधायक ने बड़ेकिलेपाल में किया सांस्कृतिक भंवन का भूमिपूजन....

04/Jun/2023

कांग्रेस के संभागीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन में छाए रहे बजरंग बली....

04/Jun/2023

विधायक कार्यालय में हर्ष - उल्लास के साथ मनाया गया सूर्या का जन्मदिन

04/Jun/2023

बच्चों के मानसिक विकास में समर कैंप का महत्वपूर्ण योगदान - रेखचंद जैन