CG - खुला नौकरी का पिटारा : छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 4000 से ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया शुरू, युवाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान......

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार ने सांय-सांय सरकारी नौकरी पर भर्ती शुरू कर दी है। करीब 4000 पदों पर बंपर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर अब तक लगभग 8 विभागों में 3,474 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने एक साथ अपनी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा भी कई खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यानी कुल मिलाकर करीब 4 हजार पदों पर सरकारी नौकरी के मौके युवाओं के पास हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग अपने-अपने विभागों में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने में लगे हैं।

मुख्यमंत्री साय की पहल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में सिविल सब इंजनियर के 118, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10 पदों सहित 181 पदों पर भर्ती की मंजूरी वित्त विभाग ने दी है। इसी तरह गृह विभाग में सूबेदार, उप पुलिस निरीक्षक, प्लाटून कमांडर, नगर सैनिक सहित कुल 806 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स सहित अन्य संवर्ग के 1201 पदों पर स्वीकृति के साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा में सहायक मार्शल के पदों तथा आदिम जाति कल्याण विभाग में छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों भर्ती की प्रक्रिया जारी है। वन विभाग में वन रक्षक सहित अन्य संवर्ग के कुल 66 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है।

 

6sxrgo

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के 237, विधि विभाग के अंतर्गत न्यायालयों में व्यवहार न्यायाधीश सहित अन्य संवर्ग के कुल 362 पदों पर तथा कृषि विभाग के अंतर्गत 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती का रास्ता खुल गया है।

युवाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि हमारी सरकार लगातार छत्तीसगढ़ में युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार में नए अवसर प्रदान करने के लिए कार्य कर रहे हैं। इन भर्तियों से राज्य में युवाओं को सरकारी नौकरियों में अवसर मिलेंगे, जिससे राज्य की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि ये पहल राज्य के विकास को गति देने के साथ-साथ युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगी।


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
06257e10-771d-471c-939d-68f4949d8d61
180c0b56-719c-4d0d-893f-48cc6a836b87
149863b6-66b7-4c2a-9388-2b467cf5da86
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
05/Oct/2024

पूर्व विधायक ने शव को कांधा दिया, गंभीर पीड़ितों का हाल जाना...

05/Oct/2024

पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ गलत टिप्पणी को लेकर अंजुमन गौसिया कमेटी लखनपुर ने यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने थाना प्रभारी को सोपा ज्ञापन

05/Oct/2024

CG - 2 युवकों की हत्या : लाल आतंक की कायराना करतूत, सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के बाद बौखलाए नक्सली, जनअदालत लगाकर दो युवकों को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल.....

05/Oct/2024

CG JOB NEWS : बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब का गोल्डन चांस, राजधानी में इस तारीख को होगा मेगा जॉब फेयर का आयोजन, देखें पूरी डिटेल .....

05/Oct/2024

CG - दीपावली से पहले किसानों को मिला तोहफा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों के खातों में जारी किए 566 करोड़ 77 लाख रुपए, सीएम साय ने जताया आभार.....