CG Politics : राधिका खेड़ा के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ में गरमायी राजनीति, भाजपा नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही ये बड़ी बात.....

रायपुर। कांग्रेस की नेशनल मीडिया काॅर्डिनेटर राधिका खेड़ा के पार्टी से इस्तीफा के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमा गयी है। भारतीय जनता पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राधिका खेड़ा के साथ न्याय नहीं किया गया। कांग्रेस पार्टी को आत्मचिंतन की जरूरत है कि आखिर क्यों लगातार लोग पार्टी को छोड़कर क्यों जा रहे हैं। 

राधिका खेड़ा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने को अपना इस्तीफा दिया है। उधर इस इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब बीजेपी ने भी इस मुद्दे को लपक लिया है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दावा किया कि अगर राधिका खेड़ा इस पूरे मामले में सरकार और प्रशासन के पास शिकायत आती है, तो निश्चित तौर पर इस मामले में एक्शन लिया जायेगा।

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान में अब 48 घंटे से भी कम का वक्त शेष बचा हुआ है। लेकिन मतदान से ठीक पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की नेशनल मीडिया काॅर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने कुछ देर पहले अपना इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे का कारण भी छत्तीसगढ़ से जुड़ा है। लिहाजा इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गयी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया कोर्डिनेटर राधिका खेड़ा अपना इस्तीफा पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खड़गे को पत्र भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में कांग्रेस नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

6sxrgo

वहीं अब मामले में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। विजय शर्मा ने कहा कि राधिका खेड़ा के कांग्रेस से इस्तीफे की सूचना अभी मिली है। अगर बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पूरी पार्टी ध्यान नहीं देती है, तो यह चिंता का विषय है। ऐसे में ही इंसान को ऐसा ही कदम उठाना पड़ता है। उनकी पार्टी में सुनवाई नहीं हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज खुद इस मामले की मुख्य जांचकर्ता थे। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ सरकार और प्रशासन के पास यह विषय आता है, तो निश्चित तौर पर इस पूरे प्रकरण पर कार्रवाई होगी।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/May/2024

CG - सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने कर दिखाया कमाल : जीने की आशा छोड़ चुकी महिला को दिया नया जीवन, ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकला इतने किलो का ट्यूमर.....

19/May/2024

CG - राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नाम बदलना भाजपा की घटिया राजनीति - दीपक बैज

19/May/2024

बाबा जयगुरुदेव के वार्षिक भंडारा कार्यक्रम पर 2-3-4  जून को उज्जैन आश्रम में बरसेगी गुरु की दया, पहुँचो, लाभ लो और लोगों को दिलाओ...

19/May/2024

भैरमदेव वार्ड में बारिश के पूर्व नालों की सफाई व स्वच्छता में जुटा अमला, पार्षद त्रिवेणी रंधारी, वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया, पार्षद वासियों को स्वच्छता के प्रति कर रही जागरूक...

19/May/2024

CG राजस्व निरीक्षक सस्पेंड : रिश्वत मामले में रंगे हाथ पकड़ाए राजस्व निरीक्षक सस्पेंड,देखिए आदेश...