CG Politics : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के इस नए बयान पर खड़ा हो गया सियासी बखेड़ा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया पलटवार, कही ये बड़ी बात......

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पर है। लेकिन अब वे अपने बयान को लेकर घिर गए हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ के जांजगीर चंपा जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारे कैंडिडेट का नाम शिवा है, ये बराबर राम का मुकाबला कर सकता है। इसे लेकर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उधर, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अब कांग्रेस Ram vs Shiva करवाना चाह रही है। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे के बयान पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है। कांग्रेसी प्रभु श्रीराम को अपना शत्रु मानते हैं। कांग्रेसी शिव होने का दुस्साहस कर रहे हैं। लेकिन वह जानते नहीं की शिव राम को ही अपना आराध्य मानते हैं। जो कांग्रेसी राम के अस्तित्व को नकार चुके हैं। राम मंदिर के आमंत्रण को ठुकरा चुके हैं। इसी मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र ने सनातन को नष्ट करने की धमकी देने वाले का समर्थन किया था। अब बची खुची कांग्रेस भी गर्त में मिल जाएगी।

जांजगीर में आयोजित आमसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया को मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से लोगाें का परिचय कराते हुए कहा कि ये शिव है, ये राम से लड़ेंगे। जिस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, खड़गे के इस बयान पर भाजपा आपत्ति बाद में होगी, लेकिन पहले हिंदू होने के नाते मुझे पहले आपत्ति है। ये कैसे व्यक्ति है कि जो यह कहते हैं कि ये शिव से राम से लड़ेंगे, इनके भाव को देखिए, वह जानते नहीं की शिव राम को ही अपना आराध्य मानते हैं। जो कांग्रेसी राम के अस्तित्व को नकार चुके हैं राम मंदिर के आमंत्रण को ठुकरा चुके हैं इसी मल्लिकार्जुन खड़के के पुत्र ने सनातन को नष्ट करने की धमकी देने वाले का समर्थन किया था। इन राम के द्रोहियों का नाश निश्चय हैं।

 

6sxrgo


विजय शर्मा ने कहा-श्रीराम के विरोधी जिन्होंने राम मंदिर के न्योतो को ठुकरा दिया था। इसके लिए देश की जनता इनको सबक सीखाएगी। कहा-खड़गे ने राहुल गांधी की तर्ज पर एक बार फिर संविधान और आरक्षण खत्म करने का झूठ फैला गए। लेकिन जनता को पता है कि भ्रष्ट कांग्रेसी पीएम मोदी के बारे में दुष्प्रचार फैलाकर सत्ता पाना चाहते हैं। शर्मा ने कहा– खड़गे को पीएम के भाषण में तो हेट स्पीच दिखता है लेकिन अपने नेताओं में इन्हें नही दिखता है। मोदी का सिर फोड़ना, मारना, उनको गाली देना उनको सुनाई नहीं पड़ता। कांग्रेस केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रही।
 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

63afbfdb-d98d-43ec-b72e-a24405c0f3b9
1b7a6c4b-1be1-457e-9b92-2cc6cb6c4a1d
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
21/May/2024

Elbows And Knees Cleaning Tips : कोहनी-उंगलियों और घुटनों पर जम गया है कालापन, तो इसे दूर करने के लिए अपनाये ये टिप्स...

21/May/2024

Cooler Moisture Tips: गर्मी में कूलर से हो रही है उमस, तो अपनाएं ये कमाल का जुगाड़, यहाँ देखें आसान टिप्स...

21/May/2024

25 फडों में तेंदूपत्ता खरीदी जारी 4400 मानक बोरा खरीदी का लक्ष्य

21/May/2024

लोकसभा 2024 की पूरी गणित समझे प्रशांत किशोर से जानें किसकी बन रही सरकार कहा किसको हों रहा फायदा किसको नुकसान पढ़े पूरी खबर

21/May/2024

Infinix Mobile Under 30000 : Infinix ने 12GB रैम के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग फोन, स्पेसिफिकेशन देख उड़ जायेंगे होश, जाने इसकी कीमत...