CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, 31 मार्च और 1 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश ,यलो अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रायपुर मौसम विभाग ने 31 और 1 अप्रैल के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी और तापमान में लगातार बढ़ोतरी भी होगी। इधर छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज अब रोजाना बदल रहा है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो रहे हैं। दोपहर के बा धूप गर्मी बढ़ रही है।

मौसम विभाग ने 31 मार्च के लिए जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है उनमें राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा,कोरिया, सूरजपुर शामिल है। इन जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

1 अप्रैल का मौसम

 

6sxrgo

कोरिया, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़ और जांजगीर चांपा के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर-पूर्व बिहार से दक्षिण-पूर्व असम तक बना हुआ है। ट्रफ/हवा का विच्छेदन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से पूर्वी विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। केरल और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
27/Apr/2024

CG - शिक्षक की मौत : मतदान सामग्री जमा कर घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञान वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, शिक्षक ने मौके पर ही तोड़ा दम.....

27/Apr/2024

CG - नवजात शिशु की मां ने लगाई फांसी, शिशु को दूध पिलाने के बाद से लापता थी मां, हॉस्पिटल से कुछ दूरी टपरी पर लटकी मिली लाश, परिवार में छाया मातम.....

27/Apr/2024

CG- Love, SEX और धोखा: शादी का झांसा देकर 2 साल तक बनाए शारीरिक संबंध...फिर शादी के लिए किया मना,धोखेबाज प्रेमी FIR के बाद गिरफ्तार...

27/Apr/2024

CG - कांग्रेस नेता की हत्या : नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या, घर में घुस कर हथियारबंद नक्सलियों ने वारदात को दिया अंजाम, मचा हड़कंप,जाँच में जुटी पुलिस…..

27/Apr/2024

CG - अनुप्रभा फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की पहल : निर्धन कन्या विवाह में किया सहयोग...