CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर से एक्टिव हुआ मानसून, इन जिलों में होगी बारिश, जानिए अगले 24 घंटो में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज....

रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज से मानसून सक्रिय होगा और प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश होगी। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में आज से मौसम में बदलाव का दौर फिर से शुरू होने वाला है। दरअसल प्रदेश में आज से मानसून सक्रिय हो गया है।  मौसम विभाग ने 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अलावा कई जिलों में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे हैं ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है, लिहाजा लोगों को अब उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। 

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओडिशा तट पर एक निम्न दाब का क्षेत्र है और वहां चक्रवाती सिस्टम भी है। इसके असर से राज्य में आज से मानसूनी गतिविधियां शुरू होगी। जशपुर और रायगढ़ जिले के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते 4 दिनों से प्रदेश में बारिश नहीं होने की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक था, यहां 40 फीसदी बादल थे। लेकिन सुबह से शाम तक तेज धूप थी। तापमान बढ़ने के साथ नमी घटी है और उमस बढ़ गई है।  जिसकी वजह से लोग रात तक उमस से बेचैन रहे। 

 

6sxrgo

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने कहा कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तटीय पश्चिम बंगाल- उड़ीसा तट के ऊपर है। इसके साथ ही उपरी हवा का चक्रवात 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर ओडिशा और दक्षिण झारखंड की ओर अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से प्रदेश में कई जगहों पर बारिश की संभावना है जबकि एक-दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। 


8f337f36-98f0-45e6-a99b-17408eed396f
f307d086-cddd-4770-9e4e-3e993687f61a

57fc79d2-2c0d-41ba-844b-386395bc4e36


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
02/Dec/2023

Girls Dance Video: लड़कियों ने दिखाया ऐसा रोबोटिक डांस, स्टेप देख लोग के उड़ गये होश- देखें विडियो...

02/Dec/2023

Wedding Card in ATM Card Design : कभी नहीं देखा होगा ऐसा नज़ारा, ATM कार्ड के डिजाइन में छपवाया गया शादी का कार्ड, जमकर वायरल हो रहा विडियो...

02/Dec/2023

Lion and Buffalo Fight: शेरो की फ़ौज पर अकेला भारी पड़ गया भैंसा, उठाकर पटक दिया- देखें विडियो...

02/Dec/2023

Uncle's Viral News : 70 साल के बुजुर्ग को मिल गई 30 साल की दुल्हन, नज़ारा देख चाचाजी के ख़ुशी का ना रहा कोई ठिकाना, देखें विडियो...

02/Dec/2023

Prank Viral News : कोचिंग में ही व्लोगिंग करने लगा शख्स, शरारत ने उड़ाए मास्टर साहब के भी होश- देखें मजेदार वीडियो...