CG बारिश अलर्ट: गरज-चमक के साथ भारी बारिश की प्रबल संभावना.... इन जिलों के लिए अलर्ट.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.......

 

नया भारत डेस्क :आज छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की आशंका भी जताई जा रही है। रायपुर सहित कई जिलों में दोपहर के बाद बरसात शुरू भी हाे चुकी है।


मौसम विभाग के मुताबिक आज गरियाबंद जिले में अधिकांश स्थानों पर भारी से अति भारी बरसात की संभावना बन रही है। वहीं बिलासपुर, कोरबा, रायपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, महासमुंद, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, कोण्डागांव, कांकेर और नारायणपुर में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी बरसात हो सकती है। प्रदेश सरगुजा, बिलासपुर के अधिकांश क्षेत्रों, दुर्ग और बस्तर के आधे क्षेत्र में हल्की से मध्यम स्तर की बरसात की संभावना बताई जा रही है।

खबरें और भी

 

6sxrgo

मौसम विज्ञानियों ने बताया, मानसून द्रोणिका जैसलमेर, पूर्वी राजस्थान, टीकमगढ़, पेण्ड्रा रोड, पारादीप और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक, 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है तथा उसके अगले 24 घंटे में प्रबल होकर अवदाब के रुप में परिवर्तित होने की संभावना है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व अरब सागर से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजरात, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा होते हुए 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इस मानसूनी तंत्र के प्रभाव से आज प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में गरज चमक के साथ एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है।


रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, सितंबर के महीने में एक के बाद एक मानसूनी मौसमी तंत्र बनने से प्रदेश में अभी लगातार बारिश का दौर जारी रहने की पूरी संभावना बनी हुई है। सामान्यत: 31 अगस्त से देश में दक्षिण-पूर्व मानसून की विदाई राजस्थान से शुरू होती है। इस वर्ष देश में अभी मानसून की विदाई शुरू नहीं हुई है। सितम्बर के महीने में लगातार मौसमी तंत्र बनने के कारण मानसून की विदाई राजस्थान से अभी संभव भी नहीं दिख रहा है। इसलिए इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई में देरी संभावित है। एचपी चंद्रा ने बताया, छत्तीसगढ़ में मानसून की बिदाई की कोई निश्चित तिथि नहीं है। सामान्य तौर पर 1 जून से 30 सितम्बर तक का मानसून सीजन माना जाता है। एक अक्टूबर से होने वाली वर्षा पोस्ट मानसून बरसात कही जाती है।

छत्तीसगढ़ में एक जून से आज सुबह 8.30 बजे तक 901 मिलीमीटर बरसात हुई है। यह सामान्य औसत बरसात 1030.8 मिमी से 13 प्रतिशत कम है। प्रदेश के 8 जिलों में बहुत कम पानी बरसा है। 18 जिलों में सामान्य बरसात है, लेकिन एक-दो को छोड़कर सभी 20 प्रतिशत तक कम पानी बरसा है। एकमात्र सुकमा जिले में सामान्य से 42 प्रतिशत अधिक बरसात दर्ज हुई है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG Politics : क्या कट सकता है देवेंद्र यादव का टिकट?...अनशन पर बैठे जगदीश कौशिक को मिला ये बड़ा आश्वासन.....

29/Mar/2024

PPF Interest Rates: PPF और सुकन्‍या समृद्ध‍ि योजना पर आया बड़ा अपडेट...

29/Mar/2024

7th Pay Commission : केंद्र कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि संभव, खाते में आएगी बढ़कर सैलरी, जानें पूरी डिटेल...

29/Mar/2024

CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बचपन के दोस्त को मिली यदुवंशी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं.....

30/Mar/2024

आज का राशिफल: शनिवार को मालामाल हो सकते हैं इस राशि के लोग... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन.....