CG - कलयुगी मां की शर्मनाक करतूत : मर गई इस कलयुगी मां की ममता, अपनी ही 3 साल की बच्ची के साथ किया ये काम, सुनकर कांप उठेगी आपकी रूह....

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से कलयुगी मां की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां एक पत्थर दिल मां ने अपनी 3 साल की मासूम बच्ची को टाईगर रिजर्व के जंगल में छोड़कर चली गयी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद महिला ने ये कदम उठाया था। जिसके बाद जंगल में भूख से बिलखती बच्ची की मदद नही मिल पाने के कारण मौत हो गयी। अब घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

मां-बच्चे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली ये घटना मुंगेली जिला के खुड़िया पुलिस चैकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत पटपहरा में संगीता पंडराम सरपंच है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले संगीता का उसके पति शिवराम पंडराम से घरेलू बात को लेकर जमकर विवाद हो गया था। पति से विवाद के बाद संगीता अपनी 3 साल की बेटी को लेकर घर से निकल गयी थी। इसके बाद निर्दयी मां ने अपनी मासूम बेटी को अचानकमार टाईगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल में छोड़कर चली गयी।

बताया जा रहा है कि करीब 24 घंटो तक भूखे-प्यासे जंगल मेें रोती-बिलखती बच्ची को किसी की मदद नही मिल सकी। जिसके बाद भूख से तड़त-तड़प कर बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना के दो दिन बाद इसकी जानकारी सामने आयी। जिसके बाद पुलिस ने अब इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं मासूम बच्ची के साथ हैवानियत भरा कदम उठाने वाली निर्दयी मां की इस करतूत को सुनने के बाद लोग उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कह रहे है।

 

6sxrgo


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
6a67a52f-42ce-4ad5-81b6-79efdcd90ff6
8345f6a1-fc10-454a-a5a7-ed716fe2e695
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Sep/2024

बस्तर सांसद महेश कश्यप को विज्ञान,प्रौद्योगिकी पर्यावरण’वन व जलवायु परिवर्तन समिति के सदस्य नियुक्त होने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं - हरि साहू

28/Sep/2024

NIA Raid in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में NIA की छापेमारी, चार जगहों पर की छापेमार कार्रवाई, पत्रकार के घर भी पहुंची टीम, इस मामले को लेकर चल रही पूछताछ....

28/Sep/2024

CG - 3 आरक्षक सस्पेंड BREAKING : 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, सुरक्षा में लापरवाही व अनुशासनहीनता पाये जाने पर SP ने 3 आरक्षकों को किया निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला….

28/Sep/2024

CG Accident ब्रेकिंग : कांग्रेस नेता की कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया.....

28/Sep/2024

CG- युवक ने लूटी अस्मत: दुकान गई थी महिला, अपहरण कर ले गया बीच जंगल, किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ