CG - बेटे ने की पिता की हत्या : बेटे ने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम.....

बिलासपुर। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी के सीपत में एक बुजुर्ग की सौतेले बेटे ने चाकू मारकर हत्या कर दी। सालों से चल रहे जमीन विवाद और पत्नी पर बुरी नजर डालने के कारण सौतेलेे बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर निवासी कुशल साहू (70 वर्ष) की बुधवार को घर से 3 किमी दूर खेत में लाश मिली थी। मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की, तो पता चला कि मृतक की मंगलीन साहू और सहेली साहू नामक 2 पत्नी हैं।

खबरें और भी

 

6sxrgo

दरअसल, मृत कुशल साहू ने वर्ष 2018 में अपनी 25 एकड़ जमीन का बंटवारा किया था। बची हुई 10 एकड़ जमीन में मृतक खुद खेती कर रहा था। मृतक की पहली पत्नी ने बताया कि उसके सौतेला बेटे दीपक साहू ने हत्या की है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस की टीम ने जानकारी मिलते ही उसकी तलाश शुरु कर दी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक साहू शुक्रवार की तड़के सुबह अपने घर आने वाला है। पुलिस की टीम छुपकर उसका इंतजार करने लगी और उसके आते ही गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी दीपक साहू ने कहा कि, जमीन बंटवारे को लेकर पिता से विवाद था। इसके अलावा वह मेरी पत्नी पर भी वह बुरी नजर रखता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से बाइक और एक चाकू बरामद किया है। दीपक साहू ने बताया कि जमीन बंटवारे का विवाद सालों पुराना है। वर्ष 2016 में पिता कुशल साहू ने जमीन विवाद को लेकर दीपक साहू के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद ने दुश्मनी का रूप ले लिया था। आए दिन उनके बीच विवाद होता था।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
18/May/2024

CG - राजधानी के इस मंदिर पर चोरों ने बोला धावा : फिल्मी स्टाइल में मंदिर से उड़ा ले गए दानपेटी, चोरों का पूरा कारनामा जान आप भी हो जाएंगे हैरान.....

16/May/2024

CG व्यवसायी की मिली लाश : युवा व्यवसायी की मिली अधजली लाश इलाके में फैली सनसनी,हत्या या फिर…जाँच में जुटी पुलिस..

18/May/2024

CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की नन्हीं सी दोस्त से मुलाकात, बोले - नन्हें-नन्हें कदमों की बात कुछ और थी, सीएम साय नन्हीं दोस्त को कराएंगे हेलीकाप्टर की सैर, जानिए कौन है वो, जिसके हो रहे इतने चर्चे.....

18/May/2024

CG-व्यवसायी की मौत : झाड़ियों के बिच जली हालत में मिली मेडिकल व्यवसायी की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या फिर.......जांच में जुटी पुलिस....

18/May/2024

CG - व्यापार कर रहे हैं तो हो जाए सावधान, दो युवकों के द्वारा दो कपड़ा दुकानों में जाकर अमेज़न पे का ट्रांजेक्शन फर्जी दिखा कर 35 हजार रुपए का किया ठगी, आरोपियों को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार... जानिए पूरा मामला...