CG - खेल-कूद प्रतियोगिता वर्ष 2024 का आयोजन : बस्तर संभाग मुख्यालय, जगदलपुर में 10 -12 फरवरी तक किया गया, बस्तर संभाग के सभी 07 जिलों से आये पुलिस खिलाड़ियों के मार्च पास्ट के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में किया गया...

CG - खेल-कूद प्रतियोगिता वर्ष 2024 का आयोजन : बस्तर संभाग मुख्यालय, जगदलपुर में 10 -12 फरवरी तक किया गया, बस्तर संभाग के सभी 07 जिलों से आये पुलिस खिलाड़ियों के मार्च पास्ट के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में किया गया...


जगदलपुर : पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रेंज स्तरीय अंतर्जिला पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता वर्ष 2024 का आयोजन बस्तर संभाग मुख्यालय, जगदलपुर में 10 -12 फरवरी तक किया गया था, जिसमें बस्तर संभाग के सभी 07 जिलों से आये पुलिस खिलाड़ियों के मार्च पास्ट के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में किया गया।

 

6sxrgo

रेंज स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबाल, हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी एवं अन्य 23 विभिन्न खेलों में पुरूष और महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें बस्तर, कोन्डागांव, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा एवं दन्तेवाड़ा जिलों से आये 500 से अधिक पुलिस खिलाड़ियों की प्रतियोगिता इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम, धरमपुरा क्रीडा परिसर एवं धरमपुरा कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित की गई।


 
खेल प्रतियोगिता का समापन सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज,  शलभ सिन्हा पुलिस अधीक्षक बस्तर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बस्तर  माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर  विकास कुमार की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।

समापन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मनुष्य के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए खेलों के महत्व को बताते हुये पुलिस अधिकारियों की नियमित दिनचर्या में खेलों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. द्वारा समापन के अवसर पर  बताया गया कि शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा मैदान में तैनात होकर कार्य करने वाले पुलिस बल सदस्यों के लिए तनाव मुक्त वातावरण निर्मित करने एवं टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विगत दिनों में जिला स्तर पर खेल-कूद प्रतियोगिता के आयोजन के पश्चात रेंज स्तरीय आयोजन एवं चयन की प्रक्रिया संपन्न की गई। निश्चित रूप से इस प्रकार के आयोजन से पुलिस बल के जवान एवं अधिकारियों के बीच में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिससे जनहित में और समर्पित एवं संवेदनशील होकर कार्य करने हेतु ताकत मिलेगी।

रेंज स्तर पर आयोजित सभी खेल प्रतिस्पर्धाओं में सामूहिक रूप से जिला कोन्डागांव द्वारा प्रथम स्थान एवं जिला कांकेर द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिनकों पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया तथा समूह एवं व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

रेंज स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस मुख्यालय नया रायपुर द्वारा करवाया जायेगा।

बस्तर रेंज स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बस्तर  माहेश्वर नाग, उप पुलिस अधीक्षक  नितेश गौतम, सुश्री गीतिका साहू,  संतोष जैन एवं रक्षित निरीक्षक  मधुसूदन नाग व  अभिजीत भदौरिया, निरीक्षक  अब्दुल समीर एवं अन्य पुलिस अधिकारी के साथ शिक्षा विभाग के खेल प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 


IMG-6037
IMG-5511
ezgif-com-animated-gif-maker-3


ec5bdc94-a24f-4131-bc9a-2ff8b14e35b8
d225d874-7ee3-4d2a-b5db-cd61fba8beef


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
27/Jul/2024

शासन की आत्मसमर्पित नीति से प्रभावित होकर महिला ACM नक्सली ने किया आत्मसमर्पण। महिला नक्सली (एम् एम् से जोनल कमिटी क्षेत्र के गोंदिया-राजनंदगांव-बालाघाट , जीआरबी डिवीज़न अंतर्गत टांडा/मलाजखंड एरिया कमेटी सदस्य (ACM) के रूप में सक्रीय थी जिस पर छत्तीसगढ़ राज्य में 5 लाख रुपये, मध्यप्रदेश राज्य में 3 लाख रुपए व महाराष्ट्र राज्य में 5 लाख रुपए इनाम घोषित है. महिला नक्सली पर कुल 13 लाख का इनाम घोषित है।

27/Jul/2024

CG - दीप्ति पांडे ने छप्पन भोग दिया मुख्यमंत्री को...

27/Jul/2024

आज से शुरू हो रहा भारत श्रीलंका टी20 सीरीज ये दिग्गज नही आयेंगे नजर इस चैनल पर होगा लाइव प्रसारण मैच से जुड़ी सारी बातें जानें पढ़े पूरी ख़बर

27/Jul/2024

10 साल पूर्व गुम नाबालिक बालिका को पाण्डातराई पुलिस ने जिला उन्नाव उत्तरप्रदेश से सकुशल खोज निकाला परिजनों से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर।

27/Jul/2024

CG ब्रेकिंग : महापौर एजाज ढेबर पर FIR दर्ज,राजधानी में आंदोलन के दौरान पुलिस से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप….