CG - केन्द्र सरकार के नीति का पालन करे राज्य सरकार - फेडरेशन

केन्द्र सरकार के नीति का पालन करे राज्य सरकार - फेडरेशन

मोदी की गारंटी कब लागू होगा ? कर्मचारी जगत हैरान !
            
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं  आर डी तिवारी, प्रांतीय महामंत्री,  विधुशेखर झा, प्रांतीय प्रवक्ता,  भानुशंकर नागराज, संभागीय अध्यक्ष, अरुण देवांगन, संभागीय मंत्री,  आर एन विश्वास, जिला संरक्षक, डॉ अखिलेश त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष जिला-बस्तर का कहना है कि अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPIN) के आधार पर केन्द्र सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष के 1 जनवरी एवं 1 जुलाई के स्थिति में कर्मचारियों तथा पेंशनरों को महँगाई भत्ता (DA) तथा महँगाई राहत (DR) में वृद्धि किया जाता है।

राज्य सरकार को भी इस नीति का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2019 से 1 जुलाई 2024 तक केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के समान, राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महँगाई भत्ता (DA) तथा महँगाई राहत (DR) नहीं दिया जा रहा है। जोकि केन्द्र सरकार की नीति के अनुसार नहीं है।आखिर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी का कब क्रियान्वयन होगा ? क्या राज्य सरकार ने मोदी की गारंटी को भुला दिया है ? कर्मचारी जगत हैरान है।

 

6sxrgo

      उन्होंने कुछ आंकड़ों से बताया कि 1 जनवरी 23 को AICPIN 132.8 पर केन्द्र में DA/DR 42 % लेकिन राज्य में 33% !
1जुलाई 23 को AICPIN 139.7 पर केन्द्र में DA/DR 46% लेकिन राज्य में 38 % !
1 जनवरी 24 को AICPIN 138.9 पर केन्द्र में DA/DR 50% लेकिन राज्य में 42% !
1जुलाई 24 को AICPIN 142.7 पर केन्द्र में DA/DR 53% (अपेक्षित) लेकिन राज्य में 46% ! 
जिसके कारण 1 जुलाई 2019 से 31 जुलाई 2024 तक कर्मचारियों को लाखों में आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रारंभिक न्यूनतम वेतन पर हुए नुकसान का जानकारी दिया कि 

लेवल-1 (ग्रेड पे 1300) ₹ 64740
लेवल-2 (ग्रेड पे 1400) ₹ 66815
लेवल-3 (ग्रेड पे 1800) ₹ 74700
लेवल-4 (ग्रेड पे 1900) ₹ 80925
लेवल-5 (ग्रेड पे 2200) ₹ 92960
लेवल-6 (ग्रेड पे 2400) ₹ 104995
लेवल-7 (ग्रेड पे 2800) ₹ 119105
लेवल-8 (ग्रेड पे 4200) ₹ 146910
लेवल-9 (ग्रेड पे 4300) ₹ 158115
लेवल-10 (ग्रेड पे 4400) ₹ 179280
लेवल-11 (ग्रेड पे 4800) ₹ 203765
लेवल-12 (ग्रेड पे 5400) ₹ 232815
लेवल-13 (ग्रेड पे 6600) ₹ 279295
लेवल-14 (ग्रेड पे 7600) ₹ 331585
लेवल-15 (ग्रेड पे 8700) ₹ 491775
लेवल-16 (ग्रेड पे 8900) ₹ 538255
लेवल-17 (ग्रेड पे 10000) ₹ 588470

  उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 1 अक्टूबर 2024 से DA में 4 % वृध्दि की घोषणा से DA 46% से 50 % हो गया है। जिसके कारण कर्मचारियों के वेतन में 4 % तथा HRA में 1 % का वृध्दि होगा। HRA 9 % अब 10 % तथा 6% अब 7% देय होगा।DA में वृध्दि से चतुर्थ वर्ग कर्मचारी को वेतन में न्यूनतम ₹624 और अधिकतम ₹1976;तृतीय वर्ग को ₹ 780 और ₹ 2480;द्वितीय श्रेणी को ₹ 1728 और ₹ 5460 तथा प्रथम श्रेणी को ₹ 3196 और ₹ 8468 वृद्धि होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान मूलवेतन पर DA में 4 % तथा HRA में 1% कुल 5 % की वृध्दि कर्मचारियों के आंदोलन के वजह से हुआ है।


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
1dc65926-5d5f-4f90-895e-2cdbc51bf8a0
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
18/Oct/2024

CG - डॉ. किरणमयी नायक ने नवनियुक्त सदस्यों को दी बधाई, आयोग के सभी पांच सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण...

18/Oct/2024

शराबी मांसाहारी सही निर्णय नहीं ले सकते - सन्त बाबा उमाकान्त  महाराज

18/Oct/2024

CG - दर्जनों रोड लाइट बंद होने से सडक में पसरा अंधेरा , आये दिन हो रही दुर्घटनाए , राहगीर अंधेरे में चलने को मजबूर...

18/Oct/2024

ICC Champion trophy 2025 चैंपियन ट्रॉफी में भारत के खेलने नहीं खेलने पर अब पाकिस्तान के पीएम का आया प्रतिक्रिया जानें पढ़े पूरी ख़बर

18/Oct/2024

दिब्यांग हीरालाल कमार को जनपद पंचायत नगरी की ओर से ट्राईसिकल प्रदाय किया गया...नगर पंचायत नगरी के समाज सेवी सन्नी छाजेड का सराहनीय रहा प्रयास...