CG - बचेका पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व सीएम का अभिनंदन...

बचेका पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व सीएम का अभिनंदन आज

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व वनमंत्री सहित संभाग के सभी विधायक होंगे शामिल
 

जगदलपुर : बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज जगदलपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं मुख्यमंत्री का अभिनंदन समारोह 15 अक्टूबर को चेम्बर एवं रोटरी भवन में दोपहर 12.15 बजे से आयोजित होगा। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित होंगे। 

 

6sxrgo

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण देव, सांसद महेश कश्यप, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, कोंटा विधायक कवासी लखमा, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष बस्तर वेदवती कश्यप और महापौर सफीरा साहू उपस्थित होंगे। कल ही चेम्बर पत्रिका का विमोचन भी अतिथियों के हाथों किया जायेगा, जिसके संपादक संग्राम सिंह राणा हैं।

बचेका के ये पदाधिकारी लेंगे शपथ

बचेका के अध्यक्ष श्याम सोमानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल बोथरा, कनिष्ट उपाध्यक्ष कमल सेठी, महामंत्री नवरतन जलोटा, बाहरी क्षेत्र उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद खान, सुरेन्द्र चाण्डक, कोषाध्यक्ष श्रीधरराव मद्दी, मंत्री दीपक भानुशाली, गजेन्द्र चाण्डक, उपाध्यक्ष राजकुमार दण्डवानी, शैलेन्द्र भदौरिया, उपाध्यक्ष बाहरी ओम प्रकाश टावरी, के रवि कुमार, मंत्री बाहरी राजेश सोनी, श्रीपाल जैन, राजकिशोर राठी, जवरी लाल चौरड़िया, प्रमोद गुप्ता, नरेश राठी आदि पदाधिकारी शपथग्रहण करेंगे।


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
1dc65926-5d5f-4f90-895e-2cdbc51bf8a0
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
16/Oct/2024

CG - CM जनदर्शन स्थगित : मुख्यमंत्री का गुरुवार को होने वाला जनदर्शन स्थगित, जानिए वजह…..

16/Oct/2024

CG - गांजा तस्करी : अवैध रूप से गांजा तस्करी करते रेलवे स्टेशन से पकड़ी गई आरोपिया, 05.125 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, गांजा की अनुमानित कीमत 51,250/- रूपये किया जप्त...

16/Oct/2024

CG Accident ब्रेकिंग : ट्रेनिंग में जा रहे जवानों से भरी बस हुई दुर्घटना ग्रस्त, कई जवान घायल, अस्पताल में कराया भर्ती......

16/Oct/2024

मातृशक्ति को सशक्त बनाने गांव में होगा महतारी सदन का निर्माण - केदार कश्यप

16/Oct/2024

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कॉंग्रेस पार्षदों व संगठन पदाधिकारियों की बैठक हुई सम्पन्न...