CG आदमखोर तेंदुए का आतंक : इन जिलों में तेंदुए का खौफ, शाम होते ही पसर जाता है सन्नाटा, ग्रामीण पर किया हमला तो इधर मवेशियों को बनाया शिकार, इलाके में दहशत का माहौल.....

कोरबा/ गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों में तेंदुए से हमले करने की खबर सामने आई है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पहली घटना कटघोरा वनमंडल की है जहां जंगल गए शख्स पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। दूसरी घटना गरियाबंद के छुरा गांव की है। यहां तेंदुआ मवेशियों का शिकार कर रहा है। इन घटनाओं को लेकर वन विभाग अलर्ट है। 

कोरबा के कटघोरा वनमंडल के गोकुण्डा तनेरा गांव का ग्रामीण जंगल में शौच के लिए गया हुआ था। इस दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद उसने बचाव के लिए चीखपुकार करने लगा तभी आसपास मौजूद ग्रामीण आवाज सुन कर घटना स्थल पहुचें और उसकी जान बचाई। तेंदुए के हमले में ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया था। घायल अमलीकुंडा बजरू उरांव का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोकुण्डा तनेरा गांव की है। 

गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र की है। यहां तेंदुआ गांव में घुस कर मवेशियों का शिकार कर रहा है। छुरा क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए की आमद से हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीण दहशत की जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं। वहीं वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। 

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
17/May/2024

Chhattisgarh ACB raid : घूसखोरों के खिलाफ ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई,कार्यपालन अभियंता के घर मारी रेड,सहायक संचालक व मानचित्रकार,RI को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार….

17/May/2024

CG-बच्चे का अपहरण: बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने दिया घटना को अंजाम,जाँच में जुटी पुलिस...

17/May/2024

CG लाखों की धोखाधड़ी : क्रिप्टो करेंसी में अधिक पैसा कमाने का झांसा देकर की ठगी,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

17/May/2024

CG दो मासूमों की मौत : नशे में धुत ट्रक चालक ने एक ही परिवार के दो बच्चों को रौंदा,मौके पर ही मौत के मुंह में समाई 2 जिंदगियां, इलाके में मचा हड़कंप...ग्रामीणों में भारी आक्रोश...

17/May/2024

CG- लव ट्रायंगल में हत्या: अंधेकत्ल का खुलासा,पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश...पत्रकार को दी खौफनाक मौत...पत्नी गिरफ्तार...