CG - शादी की खुशियां मातम में बदली, डोली की जगह उठी अर्थी, घर में पसरा मातम, आज ही होनी थी शादी, PWD विभाग में थे पदस्थ.....

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद में शादी के जश्न में उस वक्त मातम पसर गया। जब दुल्हन की डोली उठने से पहले घर में चाचा की अर्थी उठानी पड़ी। घटना बालोद जिले के कोतवाली थाना इलाके के हीरापुर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम श्याम कुमार साहू है। श्याम कुमार साहू पीडब्ल्यूडी विभाग दुर्ग में पदस्थ थे। आज उनकी भतीजी की शादी थी।

शादी समारोह में ही शामिल होने के लिए श्याम कुमार साहू हीरापुर गांव आए थे। इसी दौरान शादी की तैयारी में जुटे चाचा नदी नहाने के लिए गए। तभी वो हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद शव काफी दूर तक दूर बह गया। हालांकि सूचना के बाद नदी में रेस्क्यू का काम शुरू किया गया, जिसके बाद करीब 200 मीटर दूर श्याम कुमार साहू का शव बरामद कर लिया गया।

इधर घटना की सूचना के बाद शादी के जश्न में मातम पसर गया। आज ही मृतक के भतीजी की शादी होने वाली थी। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 

6sxrgo


IMG-5511
ezgif-com-animated-gif-maker-3

d9c7fc3c-734a-459e-8d86-b0b3106bb716
c041f781-d6c5-424f-8f16-74b521c05e4d
ec5bdc94-a24f-4131-bc9a-2ff8b14e35b8
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
21/Jun/2024

Chhattisgarh खेल विभाग में होगी भर्तियां : युवाओं के लिए Good News खेल विभाग में रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती,मंत्री ने दिये यें निर्देश…

21/Jun/2024

मोदी से विपक्ष को विरोधी न मानने के लिए कहने के बावजूद आरएसएस ने साधी चुप्पी : कठोर यूएपीए को खत्म करने की मांग की एसकेएम ने...

21/Jun/2024

CG - बस्तर के युवा पत्रकार साथी पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात...

21/Jun/2024

CG - कांग्रेस झूठ की दुकान, जनता को भ्रमित न करें लखेश्वर बघेल - वेद प्रकाश पाण्डेय

21/Jun/2024

PHOTO : CM विष्णुदेव साय साय के साथ हजारों लोगों ने किया योग,PHOTO में देखिए सीएम की योग मुद्राएं…