CG- प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान, सड़क पर मिली लाशें…बड़े भाई को WhatsApp में भेजा मैसेज, लिखा- एक साथ करना…इलाके में मचा हड़कंप...

CG- The painful end of the love story

गरियाबंद 18 मार्च 2023। गरियाबंद में सड़क किनारे युवक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना फिंगेश्वर थाना इलाके के ग्राम रोबा पोलकर्रा मार्ग आज तड़के की बताई जा रही है। वहीं लाश मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी।


मृतक युवक का नाम आनन्द राम साहू 40 वर्ष बताया जा रहा है। जो ग्राम रोबा का रहने वाला था। जो करीब 10 वर्षों से अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ महासमुंद में रह रहा था।जो देवभोग दुग्ध डेयरी फार्म में कार्य कर रहा था।
वही परिजनों की माने तो मृतक युवक आनंद का महासमुंद की रहने वाली देवकी 35 वर्ष से अवैध सम्बन्ध चल रहा था। और इसी के चलते मृतिका देवकी व आनन्द राम साहू के बीच आये दिन विवाद होता था।

 

6sxrgo

सुसाइड करने से पहले युवक ने अपने भाई को वॉट्सऐप मैसेज भी किया था। जिसमें उसने लिखा है कि कि हम दोनों साथ जी नहीं सके, मगर हम दोनों को साथ में जला देना। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।


5 साल से प्रेम संबंध था
काम के सिलसिले में उसका आना-जाना महासमुंद जिले के महुआभाठा गांव में आना-जाना होता था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान शादीशुदा और 2 बच्चों की मां देवकी दीवान (38 वर्ष) से हो गई। दोनों की जान-पहचान धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। आनंद और देवकी के बीच पिछले 4-5 सालों से प्रेम संबंध थे, जिसकी भनक 2 साल पहले दोनों के परिवारों को भी हो गई थी। इसके कारण दोनों परिवारों में काफी झगड़े बढ़ गए थे। दोनों परिवारों ने महिला और पुरुष को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही एक-दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।


मैसेज में ये बात लिखी..
रोज-रोज के झगड़ों और कलह के कारण आनंद और देवकी ने सुसाइड करने का फैसला किया। मरने से पहले आनंद ने अपने बड़े भाई तेज राम साहू को वॉटसऐप मैसेज किया, जिसमें उसने लिखा कि उसने गलती तो की है, लेकिन फिर भी अपना बेटा समझकर माफ कर देा और यहीं गांव में अंतिम संस्कार कर देना। उसने भाई को ये भी लिखा कि अब वो जिंदगी से तंग आ चुका है और जीना नहीं चाहता है। अब उसमें लोगों की बातें और सुन सकने की शक्ति नहीं है।


वॉटसऐप मैसेज में मृतक ने भाई को लिखा है कि जो गलती हो गई सो हो गई, लेकिन हम दोनों को गांव में एक साथ जला देना, बाप का फर्ज निभा देना। यही मेरी अंतिम इच्छा है। उसने ये भी लिखा है कि उसके मोबाइल का लॉक खोलने के लिए 4 बार शून्य को टाइप करना, वो खुल जाएगा।




DC53-FED1-8212-4670-9-FAE-B6896-C851658

B418-E73-C-6663-4023-BF35-25-CEAB5-C025-E

f


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
22/Mar/2023

CG नियमितिकरण ब्रेकिंग : कर्मचारियों के नियमितिकरण पर सीएम भूपेश बघेल का आया जवाब- “नियमितीकरण की नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है”…पढ़िए नियमितिकरण को लेकर CM भूपेश का जवाब….

22/Mar/2023

CG संपदा अधिकारी सस्पेंड : कमिश्नर की बड़ी कार्यवाही,संपदा अधिकारी निलंबित...यहां बड़ी लापरवाही...जानिए मामला…

22/Mar/2023

CG 2 जवानों की मौत : दर्दनाक सड़क हादसा,पिकअप बाइक की टक्कर से दो जवानों की मौत,एक जवान की हालत गंभीर….

22/Mar/2023

CG:विद्युत वितरण केंद्र की स्वीकृति मिलने से भिभौरी वासियों ने बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा का आभार व्यक्त किया

22/Mar/2023

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू,पूरे 110 साल बाद नवरात्रि पर बन रहे हैं ऐसे दुर्लभ संयोग,जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और नियम…