CG - लोकसभा चुनाव में जनता मोदी की वायदा खिलाफी का हिसाब लेगी - कांग्रेस

लोकसभा चुनाव में जनता मोदी की वायदा खिलाफी का हिसाब लेगी - कांग्रेस


महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार 10 सालों में बढ़ गया

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार से छुटकारा पाने मतदान करेगी। भाजपा मुगालते में है कि राज्य में विधानसभा चुनावों की पुनरावृत्ति होने वाली है। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और नरेन्द्र मोदी ने जो वायदे देश की जनता से किया था उन वायदों का क्या हुआ? मोदी सरकार के 10 वर्ष भाजपा की वायदा खिलाफी के स्मारक के रूप में याद किये जायेंगे।

 

6sxrgo

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा चुनाव के पहले जनता को ठगने के लिये चुनावी वायदे करती है तथा चुनाव जीतने के बाद उसको जुमला बता देती है। यह भाजपा का असली चरित्र है। 2014 में भी मोदी ने देश की जनता से 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा किया था। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की वादा किया था। हर नागरिक के खाते में 15 लाख आने का वादा किया था। किसानों की आय दुगुनी करने का भी वादा था लेकिन 10 साल सरकार बनाने के बाद भी कोई वादा पूरा नहीं हुआ। अब छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के लिये नये जुमले फेंक कर मोदी की गारंटी बता दिया। लेकिन जनता भाजपा और मोदी दोनो के चरित्र को समझ चुकी है। राज्य में भाजपा बुरी तरह चुनाव हार रही है।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सिर्फ बात की राफेल रक्षा सौदे में खुद मोदी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी। यूपीए के कानून के अनुसार लोकपाल पद पर नियुक्ति करने में मोदी सरकार विफल रही। अडानी के भ्रष्टाचार की मोदी सरकार संरक्षक बनी हुई है। मोदी ने वायदा किया था अच्छे दिन आयेंगे मोदी के जाने के दिन आ गये लेकिन अच्छे दिन नहीं आये। विदेश से कालाधन लाने का वायदा किया। विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी सरकार की मिलीभगत से देश का धन लेकर हुये फरार हो गये, मोदी सरकार देखती रह गयी। विदेशों से कालाधन नही आया। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख आने का वादा कर वोट ले लिया 15 लाख की बात तो दूर एक पैसा नहीं आया।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Apr/2024

Chhattisgarh News : BJP कैंडिडेट को शो-कॉज नोटिस,बाबा बागेश्वर के पोस्टर में लगी तस्वीर,निर्वाचन विभाग ने मांगा जवाब,जानिए मामला…

28/Apr/2024

CG - Bollywood Actor Arrest : बॉलीवुड अभिनेता साहिल ख़ान महादेव सट्टा ऐप केस में बुरी तरह फंसा, अभिनेता साहिल खान को जगदलपुर से मुंबई SIT ने किया गिरफ्तार, अभिनेता से मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ‌...

28/Apr/2024

मतांतरित मृत देह दफनाने पर ग्रामीणों की रोक,विश्व हिंदू परिषद् बजरंगदल की टीम ने ली ग्रामीणों की बैठक...

28/Apr/2024

दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक सेन ने हेट स्पीच को दी हवा, संविधान मे मिले धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारो को, कुचलने का किया काम, दूरभाग्य व चिंता का विषय, संविधान के विरुद्ध दिया भाषण होना चाहिए था कार्यवाही, देश संविधान से चलता है, जनता के नौकरो से नहीं - नरेन्द्र भवानी/ छ.ग. यु. म./कांग्रेस नेता

28/Apr/2024

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...