CG - छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन 27 व 28 जुलाई को कवर्धा में मुख्यमंत्री सहित दोनों उप मुख्यमंत्री अतिथि होगें...

छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन 27 व 28 जुलाई को कवर्धा में मुख्यमंत्री सहित दोनों उप मुख्यमंत्री अतिथि होगें

पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर एवं राजेश बादल होंगे मुख्य वक्ता,  भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ पत्रकार, पत्रकार संघों के अध्यक्ष होंगें अतिथि वक्ता
 
 रायपुर : 
छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन कवर्धा जिला मुख्यालय में 27 व 28 जुलाई को आयोजित होने जा रहा है। इस वृहद आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्य अतिथि एवं उप मुख्यमंत्री द्वय  अरूण साव एवं विजय शर्मा  विशिष्ट अतिथि होगें।

 

6sxrgo

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार भारत के सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित विजय दत्त श्रीधर  करेंगे और मुख्य वक्ता के रूप में राज्य सभा टेलीवीज़न दिल्ली के पूर्व एक्जक्युटिव डायरेक्ट  राजेश बादल  उपस्थित रहेंगे। साथ ही भारतवर्ष के विभिन्न प्रांतों के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार, शिक्षाविद, पत्रकार संघों के अध्यक्ष इस अधिवेशन में शामिल होकर अपने अनुभवों से उपस्थित पत्रकारों को संबोधित कर शिक्षित करेंगे।  

       इस भव्य आयोजन में आने की स्वीकृति  मुख्यमंत्री  दोनों उप मुख्यमंत्री जी सहित बाहरी प्रांतों से आने वाले अतिथि पत्रकार ने दे दी है। 

 

भारतवर्ष के लगभग सभी राज्यों के पत्रकार साथी इस आयोजन में सम्मलित होने विभिन माध्यमों से २६ जुलाई को कवर्धा पहुंच रहे हैं। जिसमे प्रमुख रूप से पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर जी, संस्थापक, माधवराव सप्रे समाचार संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल, राजेश बादल , पूर्व एक्जक्युटिव डायरेक्ट राज्य सभा टेलीवीज़न दिल्ली, डा. सुधीर सक्सेना, एडीटर इन चीफ,  दुनियां इन दिनों दिल्ली, प्रेम शंकर अवस्थी, प्रधान सम्पादक, दैनिक युगांतर प्रवाह लघनऊ उप्र , टी रमेश बाबू, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार,  हैदराबाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार फैडरेशन , सिद्धांत सिंह एडीटर द ओपन दिल्ली, आर आर गोस्वामी, न्यूज एडीटर ,दैनिक इकोनामिक टाइम्स अहमदाबाद ,गुजरात , राधावल्लभ शारदा, प्रदेश अध्यक्ष , एमपी वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन भोपाल मप्र ,निषांत कांबले, प्रदेश अध्यक्ष ,महाराष्ट्र वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन नागपुर महाराष्ट्र ,अविनाश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष उडी़सा पत्रकार संघ भुवनेश्वर ,उडी़सा ,विनोद पांचाल, अध्यक्ष हरियाणा पत्रकार संघ,  पानीपत हरियाणा,लीलाधर शर्मा प्रेस क्लब अध्यक्ष,फजिल्का , पंजाब ,अनिल ज्यानी, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार पंजाब, रितेश चौरसिया, दैनिक भास्कर रांची, झारखंड, सहित उनके साथी पत्रकार हैं। 

      बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का प्रतिनिधि मंडल आरक्षित समय पर मुख्यमंत्री जी मिला और अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी ने मुख्यमंत्री  को अधिवेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। लंबी चर्चा के बाद मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में आना सहर्ष स्वीकार किया है। दोनों उप मुख्यमंत्री माननीय अरूण साव जी और विजय शर्मा जी ने पूर्व में हुई मुलाकात में कार्यक्रम में आने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी एवं  कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह बघेल, महासचिव चंकी तिवारी, संभागीय अध्यक्ष स्वरूप भट्टाचार्यजी, उपाध्यक्ष एस के सिंह, सचिव मनीष शर्मा, प्रदेश सचिव देवेन्द चंद्रवंशी, जांजगीर जिलाथ्यक्ष हरि अग्रवाल, सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित थे।


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
06257e10-771d-471c-939d-68f4949d8d61
180c0b56-719c-4d0d-893f-48cc6a836b87
149863b6-66b7-4c2a-9388-2b467cf5da86
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
05/Oct/2024

CG - दीपावली से पहले किसानों को मिला तोहफा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों के खातों में जारी किए 566 करोड़ 77 लाख रुपए, सीएम साय ने जताया आभार.....

05/Oct/2024

बस्तर सांसद  महेश कश्यप एवं विधायक जगदलपुर  किरण देव प्रदेश अध्यक्ष,की गरिमामय उपस्थिति में जय झाड़ेश्वर सहकारी समिति मर्यादित नगरनार (J.P.S.) कार्यालय का उद्घाटन समारोह ग्राम पंचायत आमागुड़ा नायरा पेट्रोल पंप के सामने में संपन्न हुआ...

05/Oct/2024

CG ब्रेकिंग : पटवारियों के लिए जारी हुआ आदेश, 15 दिनों के अंदर करना होगा ये काम, देखें आदेश.....

05/Oct/2024

CG - गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्‍सल प्रभावित राज्‍यों की दिल्‍ली में बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी होंगे शामिल....

05/Oct/2024

अरिहंत पब्लिक स्कूल में मनाया गया दशहरा और नवरात्र का त्यौहार बच्चों ने प्रस्तुत किए कई रंगारंग कार्यक्रम प्रिंसिपल और शिक्षकों की सहयोग से संपन्न हुआ आयोजन पढ़े पूरी ख़बर