CG VIDEO तीजा-पोरा तिहार मनाते महिला विधायक व VIP मेहमान संग जमकर थिरके CM भूपेश बघेल, सीएम हाउस में दिखा छत्तीसगढ़ी लोक रंग..रायपुर वाले भाटो दिलदार हवें ना….गाने पर नेताओं ने लगाये ठुमके….देखे विडियो……

 

 

 

 

6sxrgo

 

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज तीजा पोरा तिहार धूमधाम से मनाया गया। तीजा-पोरा तिहार के लिए महिलाओं-बहनों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निवास मायका बना । मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ी संस्कृति के इंद्रधनुषी रंगों की छटा देखते ही बन रही थी। मुख्यमंत्री के न्यौते पर पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ आयोजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने लोक संगीत में जमकर थिरकते दिखाई दिए।

 


 

मुख्यमंत्री और मंत्रियों के नृत्य ने अलग ही शमां बांध दिया। मंचीय कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब गाने और नृत्य का कार्यक्रम शुरू हुआ तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपने कदम नहीं रोक सके। उधर मुख्यमंत्री के कदम थिरके तो स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव भी थिरकने लगे।

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के साथ कांग्रेस की कई विधायक, राष्ट्रीय नेता और पार्टी पदाधिकारी भी खूब थिरकी। दिल्ली से आयी सुप्रिया श्रीनेत, रागिनी नायक, अलका लांबा और राधिका खेड़ा भी मुख्यमंत्री के साथ थिरकती दिखी। छत्तीसगढ़ी गाना “रायपुर वाले भाटो, दिलदार हवे ना” काफी देर तक नृत्य का सिलसिला जारी रहा। …

 

 

मुख्यमंत्री ने सभी महिला स्व-सहायता समूहों के कालातीत ऋणों को माफ करने की घोषणा की। उनका कहना था, इससे वे पुनः ऋण लेकर नवीन आर्थिक गतिविधियां आरम्भ कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही महिला समूहों को प्रति वर्ष दिए जाने वाले ऋण के बजट में भी 5 गुना वृद्धि की घोषणा की है। महिला विधायकों और सांसदों ने आज यह मामला उठाया था।

 

तीजा-पोरा तिहार के लिए पूरे मुख्यमंत्री निवास की पारम्परिक रूप में भव्य सजावट की गई है। मुख्य मंडप में प्रवेश के तीन द्वार बनाये गए हैं। मुख्य द्वार को पोरा पर्व के पारंपरिक नांदिया बैला से सजाया गया है। मुख्य द्वार के सामने पारम्परिक झूले- रईचुल, बैलगाड़ी, बस्तर जनजातीय आर्ट और छत्तीसगढ़ी जन-जीवन से जुड़े चित्रों का प्रदर्शन किया गया है। मध्य द्वार को पोरा पर्व से जुड़े पारम्परिक बर्तनों से बनाया गया है। मध्य और तीसरे द्वार के बीच की गैलरी को रंग-बिरंगे मटकों और रंगीन टोकनी के द्वारा आकर्षक कलेवर दिया गया है। तीसरे द्वार की सजावट पर सरगुजा अंचल की संस्कृति की छाप है

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....