CG Vidhan Sabha Monsoon Session : सत्र के आखिरी दिन गरमाया सदन, सवालों से घिरी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मांगनी पड़ी माफी, विपक्षी विधायकों ने किया बहिर्गमन.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखरी दिन है। सदन में गर्भवती महिलाओं को सुपोषण योजना के तहत गर्म खाना नहीं मिलने का मुद्दा उठा। कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने इस मुद्दे को सदन में उठाते हुए पूछा कि ऐसी कौन-कौन सी योजना है, जिसे सुपोषण योजना में शामिल किया गया है और गर्भवती महिलाओं को गर्म देने की योजना क्यों बंद कर दी गई। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से इस सवाल के जवाब में कहा कि यह योजना बंद नहीं हुई है। शासन के गाइडलाइन के अनुसार जिलों में डीएमएस और सीएसआर मद की राशि से इसे दिया जा रहा है। जहां-जहां से मांग आ रही है, वहां-वहां इसे शुरू किया गया है। अभी चार जिलों में यह संचालित है।

अनिला भेड़िया ने कहा कि वर्तमान में यह कहीं भी संचालित नहीं है। कांग्रेस काल में 126 करोड़ का बजट दिया गया था। आज 25 करोड़ का बजट है। फिर से गर्भवती और किशोरी को गर्म भोजन दिया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो कुपोषण का स्तर बढ़ेगा। जवाब में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि हमारे शासन में 6 महीने में कुपोषण में 12 फ़ीसदी कमी आई थी। इसी मामले में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि आप 0 से 3 माह के बच्चे को पोषण नहीं देंगे तो किस बात का सुशासन है। वहीं उन्होंने मंत्री राजवाड़े की भाषा को लेकर भी आपत्ति जताई। हालांकि इस पर मंत्री ने बाद में माफी भी मांगी। संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा पूछा कि सुपोषण योजना को कब से फिर शुरू किया जाएगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह मामला बच्चों ने जुड़ा हुआ है और मंत्री का जवाब संतुष्टपूर्ण नहीं है। हम सदन से बहिर्गमन करते हैं।

 

6sxrgo


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
24299b4d-0445-4138-9eb4-e0ca0a459cca
37ed1c36-deb4-4252-a4bf-7b1831b55a06
7009edd1-0e22-452f-991f-1fc6b498025f


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
08/Sep/2024

CM विष्णु देव साय डांस VIDEO: मुख्यमंत्री का अलग अंदाज, लोकधुन पर गजब थिरके, मांदर थामा, देखें वीडियो......

07/Sep/2024

CG ब्रेकिंग: यहां खुलेगा संगीत महाविद्यालय, CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा....

07/Sep/2024

CG - सदियों बाद अब रोशन होगा छत्तीसगढ़ का ये गांव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से चमक उठी पहाड़ी कोरवाओं की बस्ती.....

07/Sep/2024

CG- SI और आरक्षक निलंबित: यहां गंभीर लापरवाही, IG ने की सख्त कार्यवाही....

07/Sep/2024

CG - बहन के घर भाई ने की आत्महत्या : फांसी लगाकर दी जान, घर में नहीं था कोई, पेड़ से फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस.....