CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बिच मिल सकती है राहत, आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम....

रायपुर। देश में इस बार जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। साथ की राज्यों में लू का कहर जारी है। गर्म हवाओं के कारण लोगों का दोपहर के समय घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों को इस बार मई की गर्मी कुछ ज्यादा ही झुलसा रही है। इन सब के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग के मुताबिक आज और 9 मई देश के कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 7 से 9 मई के बीच पूर्वी बिहार, पूर्वी झारखंड, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और तूफान, बिजली और अलग-अलग ओलावृष्टि हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मौसम कुछ राहत देने वाला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का संकेत दिया है। आपको बता दें की छत्तीसगढ़ के सभी संभागों के जिलों में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य रहे। प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान बेमेतरा में दर्ज किया गया। एडब्ल्यूएस बेमेतरा का तापमान 42.60 डिग्री सेल्सियस रहा। तो वहीं सबसे कम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस एडब्ल्यूएस बलरामपुर में दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। छत्‍तीसगढ़ के मौसम में फिर से बदलाव होने वाला है। आज छत्‍तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार है। तो वहीं मौसम विभाग ने तीसरे चरण की वोटिंग यानि 7 मई को तीसरे चरण को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

 

6sxrgo

वहीं आज से अधिकतम तापमान  में 1 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसके साथ ही आज प्रदेश के रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज से लेकर 9 मई तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। आज से अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। इसके बाद 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/May/2024

CG - सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने कर दिखाया कमाल : जीने की आशा छोड़ चुकी महिला को दिया नया जीवन, ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकला इतने किलो का ट्यूमर.....

19/May/2024

CG - राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नाम बदलना भाजपा की घटिया राजनीति - दीपक बैज

19/May/2024

बाबा जयगुरुदेव के वार्षिक भंडारा कार्यक्रम पर 2-3-4  जून को उज्जैन आश्रम में बरसेगी गुरु की दया, पहुँचो, लाभ लो और लोगों को दिलाओ...

19/May/2024

भैरमदेव वार्ड में बारिश के पूर्व नालों की सफाई व स्वच्छता में जुटा अमला, पार्षद त्रिवेणी रंधारी, वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया, पार्षद वासियों को स्वच्छता के प्रति कर रही जागरूक...

19/May/2024

CG राजस्व निरीक्षक सस्पेंड : रिश्वत मामले में रंगे हाथ पकड़ाए राजस्व निरीक्षक सस्पेंड,देखिए आदेश...