CG-मातम में बदली शादी की खुशियां : बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, बारात से पहले जा रहा था बाजार, बहन के शादी वाले दिन भाई की ऐसे हुई मौत.....

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठ गई। FCI गोदाम के पास सड़क किनारे तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गयी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरलीडीह का है। मृतक का नाम मंथन हैं, जो अकलतरा का रहने वाला है।

पहरिजनों के मुताबिक मंथन की बड़ी बहन की शादी घर पर चल रही थी। हल्दी के बाद वो किसी काम से बाइक से घर से निकला था, जिसकी जानकारी परिवार के किसी अन्य सदस्य को नहीं थी। जब वो FCI गोदाम के पास पहुंचा, तो तेज रफ्तार में उसकी बाइक पेड़ से टकरा गयी। घटना में मंथन के सर पर गंभीर चोट आयी, जिसमें उसकी मौत हो गयी।

मृतक मंथन की बड़ी बहन की शादी हो रही थी, मौत के दिन ही बारात आने वाली थी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। बहन की बारात 8 बजे आने वाली थीं। उससे पहले ही युवक मंथन की मौत हो गई है। शादी वाले घर में खुशी के बजाय मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
30/Apr/2024

छोटे भाई बलराम मंडावी बस्तानार प्रखंड संयोजक बजरंग दल ग्रह ग्राम लालागुड़ा सादी में पहुँच कर वर वधू बधाई शुभकामनाएं दिए...

29/Apr/2024

Chhattisgarh उप अभियंता बर्खास्त: CEO ने जारी किया आदेश,इस लापरवाही पर बड़ा एक्शन,सब इंजीनियर की सेवा समाप्त,आदेश जारी...जानिए मामला...

29/Apr/2024

CG- जज ट्रांसफर BREAKING : हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, जजों के तबादले, इन जिलों के बदले गए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…...

29/Apr/2024

CG - छात्र की मौत : नहर में मिली छात्र की लाश, कल शाम से था लापता, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस….

29/Apr/2024

CG - चाईल्ड पोर्नोग्राॅफी मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बच्चों के अश्लील वीडियो-फोटो अपलोड करने वाला एक और युवक गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे......