CG - बच्चे की आस लिए INDIRA IVF पहुंची महिला को मिली मौत, पति ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए ये गंभीर आरोप....

रायपुर। बच्चे की आस लिए पंडरी स्थित INDIRA IVF पहुंची महिला को मौत मिली है। अस्पताल प्रबंधन की बदमाशी का आलम यह था कि महिला की मौत के बाद भी उसके जिंदा होने का अहसास कराते हुए दूसरे निजी अस्पताल को रिफर कर दिया। लेकिन जब हकीकत सामने आई तो पति के साथ परिवार के तमाम सदस्य अवाक रह गए। 

बच्चे के आस में राजनांदगाँव जिले के ग्राम लखोनी निवासी नीलम साहू अपने पति मनोज साहू के साथ पंडरी स्थित INDIRA IVF पहुंची थी। महिला की तमाम जांच के बाद ऑपरेशन की बात कही गई, लेकिन आरोप है कि अस्पताल में ऑपरेशन के लिए पर्याप्त स्टाफ ही नहीं था, जिसकी वजह से नीलम की मौत हो गई।

कहां गोद में बच्चे को पाने की आस में पहुंचे पति मनोज साहू अपनी पत्नी की मौत से अवाक लाश को निहारे जा रहे थे। वे कहते हैं कि यह इलाज के दौरान मौत नहीं, बल्कि उनकी पत्नी की हत्या है। मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने चुपचाप एंबुलेंस बुलाकर दूसरे अस्पताल रिफर कर दिया। बच्चे की चाहत में अस्पताल पहुंचे थे, इन्होंने ने तो पत्नी को भी छीन लिया। 

 

6sxrgo

मृतका के देवर रूपेन्द्र साहू बताते हैं कि उनकी भाभी को किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। इसकी जांच होनी चाहिए, और एक-एक दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई हो। मौत के बाद कोरे कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। आखिर ऐसा क्या हुआ था कि हमें बिना बताए दूसरे हॉस्पिटल को रिफर किया गया?

घटना की जानकारी लेने के लिए हमारी टीम INDIRA IVF हॉस्पिटल, पंडरी पहुंची तो हॉस्पिटल में सन्नाटा पसरा हुआ था। बाउंसर के भरोसे हॉस्पिटल को छोड़ प्रबंधन के तमाम ज़िम्मेदार फ़रार थे। अस्पताल प्रबंधन की ओर से एक ऐसा शख्स आया, जो मीडिया स्टेटमेंट देने की बात कह रहा था, लेकिन उसे यह तक नहीं मालूम क्या कहना है। उसका केवल एक ही कहना था कि मैं कुछ नहीं बता सकता। मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं सिर्फ ये कागज दे सकता हूं। 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
17/May/2024

CG पति-पत्नी और वो : पत्नी ने ही करवाई पत्रकार पति की निर्मम हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर रची पति के हत्या की साजिश…

17/May/2024

छत्तीसगढ़ की उभरती हुई रियल एस्टेट कंपनी फर्स्टमैन ग्रुप ने पिछले सात वर्षों में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से ग्राहकों का जीता दिल…

17/May/2024

CG- घुसखोर RI गिरफ्तार : प्रदेश में घूसखोरों के खिलाफ ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई,RI एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार...कार्रवाई से मचा हड़कंप...

17/May/2024

CG- रेप के आरोप में टीचर गिरफ्तार: छात्रा से 12 साल तक दुष्कर्म करने वाले फरार शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार,जानिए पूरा मामला…

17/May/2024

CG - विकास खण्ड बकावंड के ग्राम पंचायत के लापरवाही के चलते गंदगी के बीच जीवन गुजारने को है मजबूर, राजनगर के ग्रामीण... जल्द से जल्द सफाई करवाए...