Chhattisgarh Cabinet Expansion: दिल्ली से लौटते ही सीएम साय ने बताया कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार…

डेस्क : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को दिल्ली से लौटने के बाद संगठन के बड़े नेताओं के साथ बैठक की। प्रदेश के मंत्रिमंडल में बदलाव और निगम मंडलों को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, इस मुलाकात को मुख्यमंत्री ने आधिकारिक तौर पर सिर्फ सांसदों के साथ परिचयात्मक बैठक बताया है।


मुख्यमंत्री से पूछा गया कि कब तक मंत्रिमंडल के बदलाव का ऐलान होगा। उन्होंने कहा कि, जल्द ही होगा। सही समय का इंतजार करिए इसकी घोषणा की जाएगी। सूत्रों की मानें तो जुलाई के पहले सप्ताह के बाद साय कैबिनेट में किसी विधायक को जगह मिल सकती है। चर्चा है कि 4 से 5 निगम-मंडल-आयोग में नेताओं को जिम्मेदारी देने का ऐलान भी हो सकता है।


दिल्ली में बैठक के बाद यह माना जा रहा है कि साय कैबिनेट में किसे शामिल करना है तय कर लिया गया है। लेकिन ऐलान होना बाकी है। दिल्ली में हुई मीटिंग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के साथ मुलाकात की है। प्रदेश के भाजपा सांसद भी इस मीटिंग में थे।

 

6sxrgo

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी थे। संगठन के महामंत्री पवन साय क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी मौजूद थे। कुल मिलाकर राष्ट्रीय नेताओं और प्रदेश के बड़े नेताओं ने एक साथ बैठकर कैबिनेट और कुछ निगम मंडल को लेकर होने वाली आखिरी चर्चा कर ली है।

मंत्रिमंडल में गजेंद्र यादव को जगह मिल सकती है। वरिष्ठता के आधार पर राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर के नामों की चर्चा है। इनके अलावा कुछ ऐसे विधायक भी हैं, जो इस कोशिश में हैं कि किसी तरह मंत्री बनने का मौका मिल जाए। इनमें कुछ ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें मंत्री बनाकर भाजपा हर बार की तरह फिर चौंका सकती है ।

इनमें रायपुर उत्तर से विधायक पुरंदर मिश्रा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, बसना विधायक संपत अग्रवाल और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का नाम शामिल हैं


IMG-5511
ezgif-com-animated-gif-maker-3

d9c7fc3c-734a-459e-8d86-b0b3106bb716
c041f781-d6c5-424f-8f16-74b521c05e4d
ec5bdc94-a24f-4131-bc9a-2ff8b14e35b8
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
01/Jul/2024

CG - व्यापम लेगा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सहायक ग्रेड-3 की लिखित परीक्षा, इस तारीख से शुरू होगा पहला चरण, इन जिलों में बनाए गए केंद्र.....

01/Jul/2024

CG- जॉब अलर्ट: नौकरी पाने का अच्छा मौका,100 से ज़्यादा पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल....

01/Jul/2024

Jaya Kishori in Chhattisgarh : मोटिवेशनल स्पीकर एवं आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी आएगी छत्तीसगढ़, राजधानी में कल होगा राइस एंड शाइन विद जया किशोरी का आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल.....

01/Jul/2024

CG - Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की 5वीं किश्त हुई जारी, लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में पहुंचे पैसे, आप भी फटाफट चेक करें अपना अकाउंट.....

01/Jul/2024

CG - कांग्रेस में फिर फूटा लेटर बम : बगैर नाम के लेटर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेताओं को ठहराया हार का जिम्मेदार, गुमनाम पत्र से कांग्रेस में मची खलबली, पढ़िए पूरा पत्र......