BIG NEWS: दिल्ली दौरे पर CM भूपेश.... महासचिव प्रियंका से मुलाकात.... पुनिया के साथ भी बैठक.... निगम मंडलों की नियुक्ति पर भी चर्चा..... CM भूपेश के दिल्ली दौरे से निगम-मंडल की दूसरी लिस्ट की सुगबुगाहट तेज..... 


रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली प्रवास पर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व राज्यसभा सदस्य और प्रभारी पी. एल. पुनिया से नई दिल्ली में उनके निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मुलाकात की। 

महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बैठक में यूपी चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल, और राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। यूपी चुनाव में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके निवास भी गए।


छत्तीसगढ़ से कुछ प्रमुख कांग्रेस नेताओं को यूपी भेजा जा सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सिलसिले में प्रदेश प्रभारी से बात की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से लौटने के बाद निगम मंडलों की सूची एक-दो दिनों के भीतर जारी कर सकते हैं। 

 

6sxrgo

 

इधर, छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल के दावेदारों की बढ़ी धड़कनें

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अचानक दिल्ली प्रवास से राज्य में निगम- मंडल में कुर्सी के दावेदारों की धड़कन तेज हो गई है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री बघेल दिल्ली पहुंचे। वहीं, छत्तीसगढ़ सदन में रुक गए हैं। बघेल के रविवार को रायपुर लौटने की संभावना है।

मुख्यमंत्री बघेल के दिल्ली में रुकने की खबर यहां पहुंचते ही निगम- मंडल में नियुक्ति की सूची जारी होने की चर्चा गर्म हो गई है। कुर्सी के दावेदार दिल्ली में बघेल के प्रवास की वजह जानने की कोशिश करते रहे। चर्चा है कि बघेल वहां कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करने के लिए रुके हैं।

पीएल पुनिया ने नही जारी की सूची

बता दें कि पिछले महीने प्रदेश के दौरे पर आए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया यहां से निगम-मंडल में नियुक्ति की सूची लेकर गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले पुनिया ने मीडिया को जानकारी दी थी कि सूची को राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद जारी किया जाएगा, लेकिन पुनिया को लौटे करीब एक महीना होने जा रहा है, लेकिन सूची अब तक जारी नहीं हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री के दिल्ली में रुकने की खबर ने दावेदारों की उम्मीद बढ़ा दी है।

 

 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं को यूपी भेजने के लिए कहा है। कुछ नेता पंचायत चुनाव के दौरान गए भी थे। वहां बूथ  प्रबंधन, कार्यकर्ता सम्मेलन आदि की रूपरेखा भी बनाई गई।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

India Pakistan Trade: भारत के साथ व्यापार करने को लेकर पाकिस्तान हो रहा 'क्रेजी', इस छटपटाहट की वजह क्या है?

29/Mar/2024

‘Mirzapur-3’ Release Date : भौकाल मचाने वापस आ रहे गुड्डू भैया, दर्शकों का इंतजार होने वाला है खत्म, यहां देखें कब आ रही ‘मिर्जापुर-3’

29/Mar/2024

Train Ka Video: चलती ट्रेन में महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश, फिर जो हुआ- देखें वीडियो...

29/Mar/2024

Income Tax Rules Change: टैक्सपेयर्स ध्यान दें! 01 अप्रैल 2024 से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के ये बड़े नियम, यहां जानें डिटेल्स...

29/Mar/2024

CG - डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह पर जारी किया बयान, PCC चीफ दीपक बैज को लेकर कही ये बड़ी बात....