VIDEO: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश ने केंद्रीय मंत्री पर कसा तंज.... केंद्रीय मंत्री को कहा 'बिकाऊ'.... एयर इंडिया के साथ मंत्री को भी बताया बिकाऊ.... केंद्र पर भी किया हमला.... देखें VIDEO में क्या बोले CM.....

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘बिकाऊ’ करार दिया। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी कैबिनेट में नागरिक उड्डयन मंत्रालय का प्रभार देने के बाद विपक्षी दलों की तरफ से उन्हें लगातार निशाने पर लेकर तंज किया जा रहा है। भूपेश बघेल ने कहा- सरकार एयर इंडिया को बेचने जा रही है और उस मंत्रालय की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों में दी गई है। एयर इंडिया का लोगो ‘महाराजा’ है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और एयर इंडिया दोनों ही बिकाऊ हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- एक की बोली लगने जा रही है और दूसरे को इसके बेचने का भार दिया गया है।

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नागरिक विमानन मंत्री बनाए गए ज्योतिरादित्य संधिया पर तंज कसते हुए सीएम बघेल ने कहा कि उन्हें एयर इंडिया को बेचने की जिम्मेदारी दी गई है और वे खुद भी बिकाऊ हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पूर्व सहयोगी और अब मोदी सरकार में मंत्री ज्योतिरादित्य संधिया पर जमकर निशाना साधा और 'बिकाऊ' तक बता डाला। हाल में मोदी कैबिनेट का विस्तार किया गया है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला कैबिनेट विस्तार था। 

 

 

इसमें मध्यप्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा सांसद सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को पहली बार मंत्री बनाकर उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी दी गई है। इस कैबिनेट में 36 नए चेहरों के साथ कुल 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है, जबकि 7 मंत्रियों का प्रमोशन किया गया। इसके बाद अब मोदी कैबिनेट में मंत्रियों की कुल संख्या 78 हो गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया इससे पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उनके बीजेपी में शामिल होने और मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायकों को तोड़ने के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। उसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार बनी थी। 

 

 

देखें वीडियो

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

मस्तुरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती निकाली गई शोभायात्रा जानें किन किन भक्तों ने कहाँ कहाँ बंटवाये प्रसाद पढ़े पूरी खबर

23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....