Chhattisgarh Crime News मर्चेंट नेवी ऑफिसर गिरफ्तार: लव, सेक्स और धोखा! शादी का वादा कर होटल में बनाया युवती से शारीरक संबंध…फिर जो हुआ..

Chhattisgarh Crime News Merchant Navy officer arrested

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मर्चेंट नेवी ऑफिसर रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। उसने एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरक संबंध बनाया। बाद में वो शादी के वादे से मुकर गया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट पर एक लड़की से रिश्ते के सिलसिले में बात की। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती गहरी हो गई। इसके बाद ऑफिसर लड़की को लेकर होटल गया और वहां उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब लड़की ने शादी की बात कही तो वो अपने वादे से मुकर गया। मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी के अनुसार, युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की का आरोप है कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला मनीष शर्मा (36 साल) शादी का प्रलोभन देकर पिछले एक साल से उसका लगातार शारीरिक शोषण करता आ रहा है। लड़की ने बताया था कि एक मैट्रिमोनियल साइट से उनकी पहचान हुई थी।

दोनों के बीच शादी को लेकर चर्चा भी हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को फोन करने लगे। दोनों में प्यार हो गया। इसी बीच 13 सितंबर 2022 को मनीष लड़की से मिलने दुर्ग आया था। वो लड़की को साथ लेकर होटल पहुंचा और अपने कमरे में ले गया। वहां उसने शादी का वादा किया और लड़की से शारीरिक संबंध बनाए। तब से लेकर उसने लड़की से कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन शादी के लिए हां नहीं बोला। जब लड़की को लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है तो उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मनीष को थाने बुलाया, लेकिन वो फरार हो गया। पुलिस ने उसका मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया और उसे नागपुर से अरेस्ट किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म मान लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

 

6sxrgo


IMG-2115
RO Number : 12652/13

IMG-2095
IMG-2094
IMG-2093

20230824-112840

57fc79d2-2c0d-41ba-844b-386395bc4e36


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
21/Sep/2023

RAIPUR CRIME BREAKING : मल्टीलेव पार्किंग में गैंगरेप, गार्ड समेत तीन लोगों ने नाबालिग से बुझाई हवस

21/Sep/2023

CG POLITICAL BREAKING : कांग्रेस की उमीदवारों की लास्ट को लेकर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान

21/Sep/2023

CG ब्रेकिंग - नाबालिग से गैंगरेप: 17 साल की लड़की से बॉयफ्रेंड के ही दोस्तों ने किया दुष्कर्म...3 गिरफ्तार... रायपुर के मल्टी लेवल पार्किंग में हुई यह घटना......

21/Sep/2023

CG RAILWAY NEWS : यात्रियों के लिए बड़ी खबर, इन रुट्स की 22 ट्रेनें हुई रद्द

21/Sep/2023

CG में ससुर की हत्या करने वाली बहू को आजीवन कारावास : मां से अवैध संबंध बनाते देख सुसर को उतारा था मौत के घाट, वारदात में शामिल इन लोगों को मिली 5-5 साल की सजा, पढ़िए पूरी खबर....