16 गिरफ्तार CG ब्रेकिंग: शादी में DJ बंद कराने गए पुलिसवालों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर लाठियों से पीटा... पुलिस पर हमला करने वाले 3 महिलाओं सहित 16 गिरफ्तार... हमले में एक कांस्टेबल गंभीर....

बलरामपुर 26 मई 2021। बलरामपुर जिले में ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा। किसी तरह पुलिसवालों ने भागकर अपनी जान बचाई। हमले में एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मी शादी में DJ बजाए जाने की सूचना पर पहुंचे थे। पुलिसे ने इस मामले में 3 महिलाओं सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना राजपुर का है।

जानकारी के मुताबिक गस्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नवकी बथान पारा के सरजू नगेसिया के घर में बिना अनुमति के घर में शादी कार्यक्रम चल रहा है तथा डी.जे. कॉफी तेज साउण्ड में बज रहा है और बहुत अधिक संख्या में लोग बिना मास्क लगाये लॉकडाउन का उलघंन कर नाच गाना कर रहे है।

सूचना पर हमराह स्टाफ के भोर करीब 4 बजे पहुँचकर वहाँ पर नाच रहे ग्रामीणों को समझाईस दे रहे थे कि उसी समय वहां पर उपस्थित ग्रामीणों ने आक्रोशित हो गये कि कहने लगे की शादी हो रहा है, डी. जे.क्यों बंद कराकर रहो हो कहते हुये सभी उपस्थित ग्रामीण एक राय होकर पुलिस को मां बहन की अश्लील गंदी-गंदी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये उत्तेजित होकर आये।

खबरें और भी

 

6sxrgo

एक पुलिसकर्मी ने बताया कि गोविंद ने बांस डण्डा से आरक्षक परमेश्वर दुबे के सिर में पिछे से डण्डा से प्राण घातक हमला किया तथा करण हाथ मुक्का से मारपीट पर परमेश्वर दुबे को एवं मुझे भी किया हैं जिससे आरक्षक परमेश्वर दुबे के सिर फट कर कॉफी खून निकल रहा है वंहा पर उपस्थित अन्य 13-14 अक्रोशित ग्रामीणों ने हम लोगों को मां बहन की अश्लील गंदी-गंदी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देते पत्थर से भी मारपीट के लिए हम लोगों का दौडाये है तथा मुझे हाथ मुक्का व पत्थर से ग्रामीणों ने मारपीट किये है।

एक पुलिसकर्मी ने बताया कि जिससे मेरे पीठ व शरीर में चोट लगा है जो हमारे साथ में ड्यूटी पर लगे थे विजय सिंह, एवं चालक सैनिक सुशील यादव एवं उपस्थित लोग घटना को घटित होते देखे सुने व बीच बचाव किये है। जो हम लोग किसी तरह से जान बचाकर गाड़ी में बैठ कर भागे है।

बाद में पुलिस टीम के साथ रवाना होकर आरोपीगण को घेराबंदी कर गोविन्द नारायण, शिवराम, करण कुमार श्रीराम, देवेन्द, शिनोत, रामजन्म, कृष्णा, प्रदीप, पप्पू, रोपन हुक्म पोर्ते, आत्मा रामभेदो,रमकलिया,मुन्नी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपीगण को दिनांक 25/05/2021 को गिरफ्तार किया गया है।

 

आरोपीगण :

 

1. गोविन्द नारायण पिता उपनारायण उम्र 27 वर्ष साकिन नवकी थाना राजपुर

2. शिवराम पिता कृष्णा प्रसाद उम्र 24 वर्ष साकिन नवकी थाना राजपुर

3. करण कुमार पिता बिखन राम उम्र 26 वर्ष साकिन नवकी थाना राजपुर

4. श्रीराम पिता रपोहन उम्र 50 वर्ष साकिन पस्ता थाना पस्ता

5. देवेन्द्र पिता शिवनाथ उम्र 20 वर्ष साकिन सरगवां थाना पस्ता

6. शिनोत पिता सरजू उम्र 18 वर्ष साकिन नवकी थाना राजपुर

7. रामजन्म पिता करमू उम्र 18 वर्ष साकिन खटवाबरदर थाना पस्ता 

8. कृष्णा पिता सटव राम उम्र 48 वर्ष साकिन नवकी थाना राजपुर

9. प्रदीप पिता रामजन्म नगेशिया उम्र 18वर्ष साकिन नवकी थाना राजपुर

10. पप्पू पिता कवक साय उम्र 22 वर्ष साकिन नवकी थाना राजपुर

11. रोपन पिता मंगल नाग नगेशिया उम्र 40 वर्ष साकिन कंण्डा थाना पस्ता

12. हुक्म पोर्ते पिता शिकारी राम पोर्ते उम्र 30 वर्ष सा. नवकी थाना राजपुर 

13. आत्मा राम पिता ललमन राम उम्र 21 वर्ष साकिन नवकी थाना राजपुर

14.भेदो पति दसाई उम्र 45 वर्ष साकिन नवकी थाना राजपुर

15.रमकलिया पति स्व. चुन्नू राम उम्र 65 वर्ष साकिन पाढ़ी थाना पस्ता

16.मुन्नी पति सरजू राम उम्र 49 वर्ष साकिन नवकी थाना राजपुर



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG:संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर ने आज देर रात्रि ज़िला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर पहुँच कर मतगणना की तैयारियों का जायज़ा लिया.. इस दौरान बेमेतरा कलेक्टर, एसपी रहे उपस्थित

19/Apr/2024

Maruti Suzuki Arena: मारुति सुजुकी एरिना की कारों पर ईयर एंड ऑफर्स में हजारों रुपये की छूट, वैगन से लेकर डिजायर तक पर लाभ...

19/Apr/2024

CG Train Cancelled : बढ़ती गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 27 ट्रेनें कैंसिल, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट.....

19/Apr/2024

Salary Increment : कर्मचारियों के लिए Good News मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ, जल्द खाते में आएगी मोटी राशि….

19/Apr/2024

Bride Groom Video: दूल्हा करता रह गया बुलेट की जिद, बारात के सामने ही दुल्हन कोई और लेकर हुआ फरार- देखें वीडियो...