CG ब्रेकिंग: 2 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर.... DRG जवानों ने एनकाउंटर में मार गिराया.... कंट्री मेड बंदूक, IED सहित अन्य सामान बरामद.....

दंतेवाडा। डीआरजी दन्तेवाड़ा ने 02 लाख रू० ईनामी महिला माओवादी को ढेर किया है। DRG जवानों ने मुठभेड़ में 2 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया। सर्चिंग के दौरान जवानों को मौके से महिला नक्सली का शव, कंट्री मेड बंदूक, IED सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। दन्तेवाड़ा से लगे सरहदी जिला बीजापुर के थाना नेलसनार एवं थाना गीदम के सरहदी ग्राम गिरसापारा गुमलनार, वेंगूपरपारा, इकेली, पल्लेवाया क्षेत्र में डीव्हीसीएम मल्लेश के साथ सगनू एवं प्लाटून नम्बर 16 के सदस्यों के साथ लगभग 08-10 सशस्त्र माओवादियों के गांव में आने की सूचना थी।

 

इस सूचना पर थाना गीदम एवं डीआरजी का संयुक्त बल गश्त सचिंग हेतु रवाना हुई थी कि नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम गिरसापारा गुमलनार के जंगल / पहाड़ी में पूर्व से घात लगाये नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया। पुलिस बल द्वारा भी आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही से नक्सली जंगल /पहाड़ का आड़ लेकर भाग गये। मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल का सघन सर्च करने पर घटनास्थल से 01 महिला माओवादी का शव बरामद किया गया।

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

शव के साथ 01 नग भरमार बन्दूक, देशी कट्टा 01 नग, 02 कि०ग्रा० का आईईडी, दवाईयाँ, नक्सली बेनर, पोस्टर, नक्सल साहित्य, 21 जोड़ी चप्पल एवं दैनिक उपयोगी समाग्री बरामद किया गया। मुठभेड़ में मारे गये माओवादी का पहचान प्लाटून नम्बर 16 की सदस्या कुमारी पायके वेको पिता गुड्डी वेको उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी नीरम पारा पल्लेवाया थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर के रूप में किया गया।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

CG-पति-पत्नी की मौत : दर्दनाक सड़क हादसा, मिक्सर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर.....

24/Apr/2024

लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार के लिए अंतिम दिवस पर उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाया जोर, पूरे छत्तीसगढ़ को ठगने वाले भूपेश बघेल को राजनांदगांव से वापसी का टिकट थमाने जनता तैयार -डिप्टी सीएम विजय शर्मा।

24/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : चुनाव से ठीक पहले 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, खून-खराबे को छोड़ की घर वापसी, अब तक इतने माओवादी कर चुके हैं आत्मसमर्पण.....

24/Apr/2024

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में तेज हवा-गरज के साथ हो सकती है बारिश, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

24/Apr/2024

CG- 4 शिक्षक सस्पेंड : DPI ने लिया बड़ा एक्शन, 4 शिक्षकों पर गिरी गाज...इस मामले में लापरवाही बरतने पर चार शिक्षकों को किया गया निलंबित, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला.....