CG ब्रेकिंग: 10 दिन के भीतर ही 85 लोगों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति.... जानें किन पदों पर किया गया पदस्थ......

रायपुर 2 जून 2021। मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर वन विभाग द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति में शिथिलीकरण संबंधी राज्य शासन के महत्वपूर्ण निर्णय पर त्वरित कार्रवाई की गई है। इसके तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा अब तक विभिन्न पदों में 85 पात्र व्यक्तियों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर दी गई है। इनमें सहायक ग्रेड-03 के पद पर 30, वनरक्षक के पद पर 38 और चतुर्थ श्रेणी के पद पर 17 लोगों को नियुक्ति प्रदान की गई है। 

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विगत 18 मई को हुई केबिनेट की बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में अहम निर्णय लिया गया था। इसके तहत शासन द्वारा तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति देने हेतु 10 प्रतिशत की सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक के लिए शिथिलीकरण किया गया है। इस संबंध में शासन द्वारा 22 मई को अनुकम्पा नियुक्ति की सीमा बंधन को शिथिलीकरण करने संबंधी जारी आदेश पर मंत्री अकबर ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके परिपालन में विभाग द्वारा तत्परता से अमल करते हुए अब तक 85 पात्र लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर दी गई है।

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कांकेर वनवृत्त में सहायक ग्रेड-03 के पद पर 4, वन रक्षक के पद पर 7 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर 2 व्यक्ति सहित 13 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई। इसी तरह जगदलपुर वनवृत्त में सहायक ग्रेड-03 के पद पर एक, वन रक्षक के पद  पर 5 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर 2 सहित कुल 8 और सरगुजा वनवृत्त के अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 के पद पर 3 तथा वन रक्षक के पद पर 3 व्यक्ति सहित कुल 6 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। 

 

रायपुर वन वृत्त के अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 के पद पर 4, वन रक्षक के पद पर 13 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर 7 व्यक्ति सहित कुल 24 व्यक्ति और दुर्ग वनवृत्त के अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 के पद पर 11, वन रक्षक के पद पर 8 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर 2 व्यक्ति सहित कुल 21 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। बिलासपुर वनवृत्त के अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 के पद पर 5, वन रक्षक के पद पर 2 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर 3 व्यक्ति सहित कुल 10 व्यक्ति और वन मुख्यालय रायपुर में सहायक ग्रेड-03 के पद पर 2 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर एक व्यक्ति सहित कुल 3 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व कांग्रेस विधायक ने अपने समर्थकों के साथ थामा बीजेपी का दामन.....

23/Apr/2024

Hanuman Jayanti : छत्तीसगढ़ में यहां बन रहा मध्य भारत का सबसे बड़ा हनुमान मंदिर! इतने साल पुराने मंदिर को दिया जा रहा भव्य रुप, दर्शन मात्र से होते संकट दूर.....

23/Apr/2024

श्री सिद्धेश्वर बालाजी को हीरे मोती से जड़ित चोला करवाया धारण

23/Apr/2024

Airtel Best Recharge Plan : Airtel लेकर आया है तगड़ा ऑफर! एक रिचार्ज और सालभर की छुट्टी, मिलेगा भरपूर डेटा और OTT का एक्सेस, यहाँ देखें पूरी प्लान डिटेल...

23/Apr/2024

Benefits of Eating Jaggery at Night : रात को सोने से पहले जरुर खाएं गुड़, मिलेंगे कई चौकाने वाले फायदे, जाने सेवन करने का सही का तरीका...