CG ब्रेकिंग: रेप का आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर गिरफ्तार.... बिजली विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर ने अपने ही विभाग की महिला कर्मचारी से किया बलात्कार... अश्लील वीडियो भी बनाया... घर बुलाकार जबरन......

 राजनांदगांव 26 मई 2021। असिस्टेंट इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर ने अपने ही विभाग में काम करने वाली महिला को नौकरी से निकालने का डर दिखाकर बलात्कार किया। महिला ने बताया कि आरोपी कुबेर सिंह मरकाम सहायक अभियंता उप संभाग छत्तीसगढ़ राज्य पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड छुईखदान ने पहले छेडख़ानी की। दबाव डालकर अश्लील गाली गलौज कर अपने घर बुलाकर बलात्कार किया। नौकरी से निकालने का डर दिखाकर तीन बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। वह पीडि़ता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान भी कर रहा था। आरोपी का नाम कुबेर सिंह मरकाम (42) बताया गया है जो CSPDCL की छुईखदान शाखा में पदस्थ है।

 

जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 24 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुबेर सिंह उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी दे रहा था। इसके बाद कुबेर पीड़िता को धमकी देकर लगातार घर बुलाता रहा और उसके साथ 2 बार जबरदस्ती संबंध बनाया। इस बीच सोमवार को भी कुबेर ने पीड़िता को घर बुला लिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं उसने फिर से पीड़िता को धमकी दी की तुझे नौकरी से निकलवा दूंगा। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ तीसरी बार रेप किया और उसका अश्लील वीड़ियो वायरल करने की धमकी देने लगा। जिस पर पीड़िता ने छुईखदान में मामला दर्ज कर दिया और उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

पुलिस ने बताया पीडि़ता की शिकायत मिली थी। जांच के बाद धारा 294 506 507 354 - क (1)(द्ब) 376(1)376 एफ 376(2) एन भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी कुबेर सिंह मरकाम पिता स्वर्गीय कमल सिंह मरकाम को शासकीय आवास छुईखदान से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Apr/2024

CG Accident ब्रेकिंग : तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम.....

20/Apr/2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल में अनेको असंभव काम हुए संभव - विजय शर्मा, अबकी बार 400 पार, फिर एकबार मोदी सरकार ,पूरे देश ने मन बना लिया है कवर्धा भी पीछे नही रहेगा - विजय शर्मा ।

20/Apr/2024

CG Politics : पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाए गंभीर आरोप, बोली - जनता को गुमराह कर वोट....

20/Apr/2024

कवर्धा मेडिकल कॉलेज के जल्द शुरू करने के लिए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, अहर्ता पूरी करने कोविड केयर सेन्टर को 100 बेड अस्पताल में अपग्रेड करने का दिया सुझाव।

20/Apr/2024

CG - खदान में 2 की मौत : SECL के खदान में डूबने से दो कर्मचारियों की मौत, ऐसे हुए हादसे के शिकार, प्रबंधन पर लगे ये आरोप....