CG ब्रेकिंग: इन अधिकारियों को किया गया निलंबित... इस मामले में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई… जानिए मामला….

Chhattisgarh News

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान अधिकारियों को निलंबित किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने पर 02 मतदान अधिकारियों को निलंबित किया है।

कलेक्टर ने मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण में मतदान अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने पर रामभरोस साहू, कुशल सहायक, जल संसाधन विभाग, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, जांजगीर शाखा नहर उपसंभाग क्रमांक 01, जांजगीर एवं कृष्ण कुमार कुर्रे, सहायक शिक्षक (एल.बी.) शासकीय प्राथमिक शाला भांठापारा, पोंड़ीशंकर, विकासखण्ड बम्हनीडीह को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में रामभरोस साहू, कुशल सहायक का मुख्यालय कार्यालय कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन सर्वेक्षण एवं बैराज निर्माण संभाग क्रमांक-02 मुख्यालय चाम्पा एवं कृष्ण कुमार कुर्रे, सहायक शिक्षक (एल.बी.) का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बम्हनीडीह निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। 

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
17/May/2024

PM Modi Net Worth: कितनी है PM मोदी की संपत्ति, कहां करते हैं सबसे ज्यादा निवेश, कितना देते है इनकम टैक्स,जानिए डिटेल्स....

16/May/2024

तकिया मजार शरीफ मे सालाना उर्स की तैयारी को लेकर प्रशासनिक अमला ने किया निरीक्षण

16/May/2024

CG - जिम में दौड़ते वक्त छात्र की मौत : ट्रेडमिल में दौड़ने के दौरान अचानक गिरा, फिर नहीं उठ सका, इस वजह से जान जाने का अंदेशा, पुलिस जांच में जुटी…..

16/May/2024

धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक...गर्भवती माताओं के लिए विचार और भावनाओं के संबंध में की चर्चा...

16/May/2024

अवैध रेत एवं मुरूम परिवहन में लगे 7 हाइवा किया गया जप्त...खनिज एवं राजस्व अमला द्वारा ग्राम चर्रा में की गई कार्यवाही...