स्कूल में थिरके CM भूपेश VIDEO: बच्चों के आग्रह पर जमकर थिरके मुख्यमंत्री... बच्चे ने मुख्यमंत्री को भेंट किया स्केच... बच्चे ने मुख्यमंत्री के साथ उनकी मां का भी बनाया स्केच.... देखें तस्वीरें और वीडियो.....

Chhattisgarh Video, Chief Minister danced on the request of the children in Swami Atmanand School

 

रायपुर 27 जून 2022। स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कदम थिरकाए। स्वामी आत्मानंद स्कूल में एक बच्चे ने मुख्यमंत्री को भेंट किया उनका स्केच। बच्चे ने मुख्यमंत्री के साथ उनकी मां का स्केच भी बनाया है। मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने स्कूली बच्चों के आग्रह पर उनके साथ बास्केट बॉल में हाथ आजमाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर विधानसभा में 120 करोड़ 50 लाख 55 हजार रुपए के विकास कार्यो की सौगात दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मिलने पहुंचे। 

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

यहां उन्होंने बच्चों के आग्रह पर तीर और धनुष से बुल्स आई पर निशाना साधा और सधे हुए अंदाज़ में तीर टारगेट के करीब हिट किया, निशाना लगते ही बच्चों सहित सभी लोगों की तालियां गूंज उठी। मुख्यमंत्री बघेल ने आर्चरी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से आर्चरी की बारीकियों पर बात की और उनका उत्साहवर्धन किया। गौरतलब है कि तीरंदाजी केंद्र एवं एकलव्य खेल अकादमी द्वारा जशपुर में बच्चों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

 

आत्मानंद स्कूल, जशपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत बच्चों ने मनमोहक गीत एवं नृत्य के साथ किया। बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री भी उनके साथ अपने अंदाज में झूमे। छात्राओं ने यहां मुख्यमंत्री के समक्ष "छतीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, घुरवा गरवा, बाड़ी" गीत गाया। स्वामी आत्मानंद विद्यालय जशपुर के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे सुंदर स्कूल में एक है यहां का स्कूल। जिला प्रशासन को बधाई। पुराना वैभव लौट आया है।

 

सभी जिलों में एक- एक हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय स्कूल खोलेंगे, मुझे यहां आकर अपने स्कूल की याद आ गई। स्कूल को देखकर मुझे मेरी पुरानी स्कूल की याद आ गई। उसकी खूबसूरती आज भी खोजता हूं। अब भी वहां जाता हूं तो पुराने बिल्डिंग को खोजता है। यह पहला स्कूल है जहाँ स्विमिंग पूल है। उन्होंने कहा कि जशपुर की पहचान शिक्षा में हो। बच्चों से कहा उन्होंने कि ध्यान से पढ़ाई करें। माता पिता का नाम रोशन करें। राज्य का नाम रोशन करें।

 

 

यहां छात्र दीपरत्न रामटेके ने मुख्यमंत्री को उनकी माता के साथ की खुद की बनाई हुई स्केच भेंट की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजिटर बुक में लिखा के ब्रिटिश शासन काल सन 1934 में निर्मित यह स्कूल धीरे-धीरे अपना वैभव खो रहा था या यह कहें कि जीर्ण शीर्ण हो रहा था, लेकिन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल बनने के पश्चात इसका पुराना वैभव लौट आया है, सबको बधाई।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

बस से नाबालिग लड़का ग़ायब, लखनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया।

19/Apr/2024

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

18/Apr/2024

भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर मंदिर प्रांगण सहित अन्य जगहों पर मंगलसूत्र चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन पेकेटमार चोरों को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल।

18/Apr/2024

एनएच जुनाडीह में नलचेम्बर बाउंड्री वॉल तोड़ते गढ्ढे में गिरी कार बाल बाल बचे सवार

18/Apr/2024

CG Mahtari Vandan Yojana : महतारियों के लिए Good News, महतारी वंदन योजना को लेकर CM विष्णुदेव ने कही ये बात….