CG ठंड अलर्ट: ठंड की हुई वापसी... उत्तर भारत में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड... अभी ऐसा ही रहेगा मौसम…...

Chhattisgarh Weather Update, Cold Alert 

रायपुर। प्रदेश में हवा का आगमन निम्न स्तर पर उत्तर से होने के कारण न्युनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ हो गया है। आज न्युनतम तापमान में दक्षिण छग में गिरावट होने की सम्भावना है। उत्तर छग में गिरावट होगी, परन्तु विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में देर रात काफी ठंडी रही है। 

हिमालय तथा लगे हुए उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां से आई ठंडी हवा से छत्तीसगढ़ का बड़ा इलाका ठंड से फिर ठिठुरने लगा है। 2023 फरवरी के लिए उत्तर पश्चिम भारत, जिसमें सात मौसम संबंधी उपखंड (पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख) शामिल हैं, में मासिक वर्षा सामान्य (दीर्घावधिऔसत (एलपीए) का 89-112%) रहने की संभावना है। 

 

6sxrgo

 

फरवरी 2023 के दौरान पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य (दीर्घावधि औसत (एलपीए) का 82-119%) रहने की संभावना है। उत्तर पूर्व, पूर्व और पूर्व मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों और उत्तर पश्चिम भारत के अनेक हिस्सों में वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है। दक्षिन प्रायद्वीप भारत के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम मध्य भारत के अनेक हिस्सों और उत्तर पश्चिम भारत के इक्का-दुक्का स्थानों में वर्षा सामान्य या सामान्य से अधिक होने की संभावना है।

 

फरवरी 2023 के दौरान देश के अधिकांश हिस्सो में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की संभावना है केवल पूर्वोत्तर भारत और इसके आस-पास के पूर्वी भारत, पश्चिम तट के उत्तरी भागों और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की अधिक संभावना है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG - 10 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड : 10 अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने 10 अधिकारी-कर्मचारियों को किया निलंबित…..

25/Apr/2024

RAIPUR NEWS : रिश्वतखोर बाबू पर कलेक्टर पर कलेक्टर ने की बड़ी कार्यवाई

25/Apr/2024

CG - हनुमान जन्मोत्सव और बजरंगदल बलोपासना दिवस के उपलक्ष्य में बजरंगियों ने वानरों को कराया फलाहार भोज, विश्व हिंदू परिषद् के मातृशक्तियों ने करवाया सुंदरकांड और महाभंडारा...

25/Apr/2024

CG - हर संभव फाऊंडेशन के द्वारा दक्षिण मुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर में शरबत वितरण एवं घट स्थापना प्याऊ घर प्यास भक्त जनों को ठंडा शुद्ध जल प्रदान करने हेतु 5घड़े 5स्टैंड एवं सकोरे का दान किया गया...

25/Apr/2024

CG - रेल्वे स्टेशन, यह रेल नरेन्द्र मोदी सरकार की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है, जो रेल नहीं चला पाये वे देश को 10 साल तक कैसे चलाये है उसका अनुमान लगाया जा सकता है...