CG बड़ी खबर: CM भूपेश ने बुलाई सभी मंत्रियों की बैठक.... CM हाउस में बुलायी गई मंत्रियों की आपात बैठक.... मंत्री-विधायक विवाद को लेकर हो सकता है कुछ निर्णायक फैसला.....

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और विधायक बृहस्पत सिंह के विवाद के बीच खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में मंत्रियों की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में सिंहदेव-बृहस्पत मामले पर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री निवास में ये बैठक चल रही है। माना जा रहा है कि सिंहदेव और बृहस्पत सिंह के विवाद को लेकर आज बैठक में चर्चा हो सकती है।

 

 

 

6sxrgo

हालांकि इस बैठक में फिलहाल सिंहदेव नहीं पहुंचे हैं। इससे पहले विधानसभा में मंत्रियों के साथ अलग से मुख्यमंत्री चर्चा कर चुके हैं, दिन में दूसरी बार ये मंत्रियों संग मुख्यमंत्री की बैठक हो रही है। बृहस्पत सिंह के काफिले पर हमले को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का सदन में बयान आया था, उस बयान के बाद सिंहदेव ने नाराज होते हुए कहा था कि जब तक सरकार उनके बारे में स्थिति साफ नहीं कर देती, तब तक वो सदन में खुद को बैठने योग्य नहीं मानते। 

 

 


बता दें विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा मंत्री टीएस सिंहदेव पर लगाए आरोप के बाद छत्तीसगढ़ में मचा सियासी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जब​कि इस मसले को लेकर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भूपेश बघेल सहित प्रदेश सरकार के कई बड़े नेता चर्चा कर चुके हैं। सीएम भूपेश बघेल और मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं, बैठक के बाद सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसके बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही जानकारी देंगे।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....