PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भरेंगे हुंकार : प्रियंका गांधी की अगुवाई में ‘किसान न्याय रैली’ में शामिल होंगे CM भूपेश, पंजाब के सीएम चन्नी भी रहेंगे मौजूद…..

रायपुर : बदलते सियासी माहौल में कांग्रेस लगातार यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति बना रही है। इस बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान न्याय रैली में शामिल होंगे। इसके लिए सीएम भूपेश बघेल शनिवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे इसके बाद अगली सुबह वाराणसी के लिए रवाना होंगे।बता दे कि इस रैली की अगुवाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेगी। काशी में 10 अक्टूबर को प्रियंका गांधी किसान न्याय रैली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी. वह पीएम मोदी के गढ़ से यूपी चुनाव-2022 का शंखनाद करेंगी. प्रियंका गांधी की रैली वाराणसी के रोहनिया इलाके के जगतपुर डिग्री कॉलेज में होगी. उससे पहले वह काशी विश्वनाथ मंदिर और दुर्गा कुंड में मत्था टेक कर आशीर्वाद भी लेंगी.

 

लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की घटना के बाद उत्तर प्रदेश चुनाव के लिहाज से यह पहली बड़ी रैली है. जिसको लेकर पूरी पार्टी ने ताकत झोंक दी है. इस रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शामिल होंगे.

 

6sxrgo

 

बता दे कि उत्तर प्रदेश से पहले सीएम बघेल को उत्तर पूर्व के राज्य असम की जिम्मेदारी दी गयी थी, कांग्रेस चुनाव भले न जीत सकी लेकिन ये बघेल की ही मेहनत थी कि पार्टी ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG - रेल्वे स्टेशन, यह रेल नरेन्द्र मोदी सरकार की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है, जो रेल नहीं चला पाये वे देश को 10 साल तक कैसे चलाये है उसका अनुमान लगाया जा सकता है...

25/Apr/2024

CG - जगदलपुर की निहारिका मोदी को मिली डॉक्टरेट की उपाधि...

25/Apr/2024

CG - कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भानुप्रतापपुर मण्डल मे बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने  किया प्रचार...

25/Apr/2024

एस बी आई ग्रामीण स्वरोजगार प्रषिक्षण संस्थान ( आरसेटी ) जगदलपुर में महिला सिलाई एवं मुलायम खिलौने बनाने का निःषुल्क प्रषिक्षण दिया...

24/Apr/2024

Earthquake in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती,इस जिलें में महसूस किए गए भूकंप के झटके,घरों से बाहर निकले लोग…