पूर्व CM का निधन ब्रेकिंग: 6 बार मुख्यमंत्री और इस्पात मंत्री रहे… दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व CM का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार,कोरोना को दे चुके थे मात……

शिमला 8 जुलाई 2021। हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह करीब 4 बजे शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आखिरी सांस ली। 87 साल की उम्र में वीरभद्र सिंह ने दो बार कोरोना को हराया था। 12 अप्रैल और 11 जून को वे दो बार कोरोना संक्रमित हुए थे। लेकिन तबीयत अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद फिर से बिगड़ गई।

 

जिसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह करीब चार बजे मल्टीपल-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हो गया।

 

6sxrgo

 

पिछले करीब 2 महीने से अस्पताल में भर्ती थे. उन्होंने दो बार कोरोना को मात दी थी. पिछले दो दिनों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. वह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिमाचल की राजनीति में उनका कद कितना बड़ा था.

 

वीरभद्र सिंह नौ बार विधायक रहे थे. इसके साथ ही वह पांच बार सांसद भी चुने गए थे. उन्होंने छह बार सीएम के रूप में हिमाचल प्रदेश की बागडोर भी संभाली थी. वर्तमान में वह सोलन जिले के अरकी से विधायक थे.

 

वीरभद्र सिंह को बुधवार दोपहर रामपुर से उपचार के लिए शिमला स्थित आईजीएमसी में भर्ती कराया गया. वीरभद्र सिंह को सांस लेने में दिक्कत बढ़ने पर आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था. आईजीएमसी से जुड़े डॉक्टरों का कहना है कि पिछले कुछ समय से वीरभद्र सिंह सर्दी-खांसी से पीड़ित थे, इस वजह से इन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी.

 

 

नौ बार विधायक और पांच बार सांसद रह चुके वीरभद्र सिंह की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती थी। वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे हैं। वीरभद्र सिंह यूपीए सरकार में भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ।

 

पंडित जवाहर लाल नेहरू उन्हें राजनीति में लेकर आए थे। उन्होंने पहली बार महासू लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। 1962 में वे पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। इंदिरा गांधी की सरकार में वीरभद्र सिंह केंद्रीय पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री फिर 1982 से 1983 तक केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री रहे।

 

वीरभद्र सिंह मनमोहन सरकार में थे इस्पात मंत्री

 

वीरभद्र सिंह, मनमोहन सिंह के नेतृत्व में 28 मई 2009 को इस्पात मंत्री बनाए गए थे. वह पहली बार 1983 में मुख्यमंत्री बने और 1990 तक लगातार 2 बार इस पद पर बने रहे. इसके बाद 1993 से 1998, 2003 से 2007 और 2012 से 2017 के बीच राज्य के मुख्यमंत्री रहे.



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG CRIME NEWS : मां ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी बेटे की हत्या, रोज-रोज शराब के लिए मांगता था पैसे, नहीं देने पर करता था मारपीट…

25/Apr/2024

रोड नहीं तो वोट नहीं मस्तूरी के केंवटाडीह भुतहा में सरपंच व ग्रामीणों में भारी आक्रोश पिछले 5 साल से रोड की समस्या से हैं परेशान लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की हैं तैयारी पढ़े पूरी खबर

25/Apr/2024

CG- छात्रा से गैंगरेप : 8 युवकों ने छात्रा को किया किडनैप, फिर इस ने घिनौनी हरकत को दिया अंजाम, शादी के कार्यक्रम से लौट रही थी छात्रा, बारी-बारी से 8 युवकों ने किया गैंगरेप.....

25/Apr/2024

CG- दुल्हन की मौत : शादी के एक दिन बाद दुल्हन की मिली लाश, कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, आत्महत्या या फिर.....जांच में जुटी पुलिस....

25/Apr/2024

जब समर्थ गुरु के दिए नामदान के अनुसार करोगे तो धार्मिक किताबों में लिखी हुई सारी चीजें दिखने सुनाई देने लगेंगी...