मुख्यमंत्री बेमेतरा जिले में करेंगे 172 करोड़ 65 लाख रूपये के 172 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण….विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जायेगा लोकार्पण व भूमिपूजन

 

======
संजू जैन
बेमेतरा 10 जून 2021:प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शनिवार 12 जून को दोपहर 12 बजे अपने राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय मे आयोजित वर्चुअल कर्यक्रम के माध्यम से बेमेतरा जिले में 172 करोड़ 65 लाख रूपये लागत के 172 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। 

इन कार्यो में 145 करोड़ 91 लाख रूपये के लागत से 134 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 26 करोड़ 74 लाख रूपये के 38 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। सम्पूर्ण कार्यक्रम कोविड-19 के गाईडलाइन के अनुसार आयोजित होगा। जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष मे लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यों का कार्यक्रम आयोजित होगा।  

खबरें और भी

 

6sxrgo


कलेक्टर बेमेतरा भोसकर विलास संदीपान ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्यांे का लोकार्पण करेंगें उनमे लोकनिर्माण विभाग सेतु संभाग दुर्ग के 02 कार्य लागत राशि 10 करोड़ 69 लाख रु., जलसंसाधन विभाग बेमेतरा 03 कार्य लागत राशि 6 करोड़ 72 लाख रु., छ.ग. मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड दुर्ग 03 कार्य लागत राशि 2 करोड़ 88 लाख रु., उप संचालक कृषि विभाग के 19 कार्य लागत राशि 3 करोड़ 22 लाख रु., छ.ग. स्टेटवेयर हाउसिंग मुख्यालय रायपुर एक कार्य लागत राशि एक करोड़ 65 लाख 89 हजार रुपये, जनपद पंचायत बेमेतरा 06 कार्य लागत राशि 48 लाख 34 हजार रु., जनपद पंचायत साजा 2 कार्य लागत राशि 16 लाख 50 हजार रु., नगरीय निकाय एक कार्य लागत राशि 20 लाख रुपये शामिल हैं। 

मुख्यमंत्री जिन कार्याें का भूमिपूजन करेंगे उनमे प्रमुख रुप से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 34 कार्य लागत राशि 25 करोड़ 64 लाख रुपये के निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग के 05 कार्य लागत राशि 59 करोड़ 32 लाख, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 05 कार्य लागत राशि 25 करोड़ 95 लाख रुपये, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के 4 कार्य लागत राशि 2 करोड़ 11 लाख रु., खनिज विभाग से संबंधित 03 कार्य लागत राशि एक करोड़ 14 लाख, कृषि उपज मण्डी 07 कार्य लागत राशि 08 करोड़ 23 लाख रु., इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित 03 कार्य न्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित 03 कार्य लागत राशि 07 करोड़ 53 लाख रु., जलसंसाधन विभाग से एक कार्य लागत राशि 49 लाख 86 हजार रुपये, जनपद पंचायत नवागढ़ 37 कार्य लागत राशि 2 करोड़ 52 लाख रु., जनपद पंचायत बेमेतरा 11 कार्य लागत राशि 71 लाख 60 हजार रु., जनपद पंचायत साजा 04 कार्य लागत राशि 40 लाख रुपये शामिल हैं।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में तेज हवा-गरज के साथ हो सकती है बारिश, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

24/Apr/2024

CG- 4 शिक्षक सस्पेंड : DPI ने लिया बड़ा एक्शन, 4 शिक्षकों पर गिरी गाज...इस मामले में लापरवाही बरतने पर चार शिक्षकों को किया गया निलंबित, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला.....

24/Apr/2024

CG Naxalite ब्रेकिंग : नक्सली कैंप पर पुलिस का धावा, नक्सली कैंप को किया ध्वस्त, बम बनाने का सामान सहित विस्फोटक बरामद.....

24/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेन 14 दिनों तक रहेगी रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट.....

24/Apr/2024

CG Lok Sabha Elections 2024 : आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार, छत्तीसगढ़ के इन लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग,नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किए गए ये इंतजाम.....