CG- मासूम से अप्राकृतिक सेक्स की डिमांड: समलैंगिक ने 13 साल के लड़के को मार कर जमीन में गाड़ दिया.... कुकर्म से इनकार पर बच्चे की हत्या.... मासूम की मौत पर पूरे गांव में मातम.... आरोपी गिरफ्तार.....

...

बेमेतरा 25 जनवरी 2022। युवक मासूम से अप्राकृतिक तौर पर संबंध स्थापित करना चाह रहा था। मगर मासूम ने जब इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। आरोपी युवक ने मासूम की हत्या के बाद लाश छुपाने के लिए गांव से दूर दूसरे गांव ले जाकर उसके शव को मिट्टी से ढँक दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। समलैंगिक युवक ने 13 साल के बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद उसे मिट्‌टी में दफना दिया। बच्चे के गुमशुदा होने पर परिजनों ने FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी समलैंगिक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी ने कुकर्म से इनकार करने पर बच्चे की हत्या कर दी थी। ग्राम फरी निवासी उमेश पाटील (13) पुत्र अनोज पाटील सोमवार दोपहर को घर से लापता हो गया था। जब शाम तब नहीं लौटा तो परिजन ने तलाश शुरू की। नहीं मिलने पर मंगलवार सुबह पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस उसकी तलाश शुरू करती इससे पहले कांस्टेबल रवि तिवारी को सूचना मिली कि ग्राम बीजाघाट के मुरुम खदान में खून जैसा कुछ पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। इस पर कांस्टेबल तिवारी मौके पर पहुंच गया। सिपाही रवि तिवारी ने वहां खून के पास ही मुरुम के नीचे से किसी का हाथ देखा। 

खबरें और भी

 

6sxrgo

इस पर उसने अफसरों को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्‌टी हटवाई तो उसके नीचे से उमेश का शव बरामद हो गया। उसके पैर को उसी की पैंट से बांधा गया था। सिर पर पत्थर जैसी किसी भारी चीज से वार कर बच्चे की हत्या की गई थी। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि बच्चे को आखिरी बार फरी गांव निवासी पंकज विश्वकर्मा (20) के साथ देखा गया था। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बच्चे की हत्या करना कबूल कर लिया है। पुलिस को बताया कि वह समलैंगिक है। उसने बच्चे के सामने सेक्स रिलेशन बनाने का प्रस्ताव दिया था, पर उसने इनकार कर दिया। इसके चलते हत्या कर दी।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : अब तक के वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा हुआ जारी, इस विधानसभा में पड़े सबसे ज्यादा वोट, देखिए विधानसभा वार कितना प्रतिशत हुआ मतदान.....

19/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, पुलिस लाइन की जगह पीजी कॉलेज ग्राउंड में उतरा हेलीकॉप्टर, अधिकारी रहे गायब.....

19/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : राजधानी के मशहूर अशोका बिरयानी सेंटर में लगा ताला, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, पत्रकारों से बदसलूकी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही ये बात…..

19/Apr/2024

BREAKING NEWS : इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट, टूटी हाथ की दो हड्डियां, अस्पताल में हुई भर्ती, पति ने केंसिल किया लाइव सेशन.....

19/Apr/2024

CG - 3 की मौत : दिल दहला देने वाली घटना, मां ने दो मासूम बच्चों के साथ लगाई फांसी, फंदे पर लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस.....